लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कहा, ‘आपकी ऊंचाई आपको मुबारक हो, आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि जमीन दिखना बंद हो गयी है

By भाषा | Updated: June 25, 2019 19:38 IST

उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता द्वारा सरकार की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ नीति का अनुमोदन करार दिया। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कई दशकों बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के कल्याण के साथ देश को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम करती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपका और भी ऊंचा होना मेरे लिए संतोष और आनंद की बात है।’’सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भले ही 52 सीटें मिली हो।

कांग्रेस पार्टी पर ‘‘एक परिवार’’ के अलावा किसी और के योगदान को महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इसके विपरीत वह ‘‘लकीर छोटी करने की बजाय अपनी लकीर लंबी करने में विश्वास करते हैं’’।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता द्वारा सरकार की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ नीति का अनुमोदन करार दिया। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कई दशकों बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के कल्याण के साथ देश को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम करती रहेगी।

कांग्रेस का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि सदन में कहा गया कि ‘‘हमारी ऊंचाई को कोई कम नहीं कर सकता..।’’ उन्होंने कहा, ‘हम दूसरे की लकीर छोटी करने में विश्वास नहीं करते, हम अपनी लकीर लंबी करने के लिए जिंदगी खपा देते हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आपकी ऊंचाई आपको मुबारक हो। आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि जमीन दिखना बंद हो गयी है। आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि आप जड़ों से उखड़ गए हैं। आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि आपको जमीन के लोग तुच्छ लगने लगे हैं।’’

कांग्रेस पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपका और भी ऊंचा होना मेरे लिए संतोष और आनंद की बात है।’’ चर्चा के दौरान सोमवार को सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भले ही 52 सीटें मिली हो, लेकिन ‘‘उसकी ऊंचाई कम नहीं हो सकती जैसे कोई व्यक्ति यदि दुबला-पतला हो जाए तब भी उसका कद कम नहीं होता।’’

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप