लाइव न्यूज़ :

असम रैली में पीएम मोदी बोले- 'आपके दर्द को चायवाला नहीं तो कौन समझेगा', टूलकिट विवाद का उठाया मामला

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के चाबुआ में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने टूलकिट विवाद का मामला भी उठाया।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है जो असम की चाय की पहचान और चाय उद्योग को समाप्त करना चाहते हैं: पीएम मोदीचाबुआ में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- असम की ‘अस्मिता’ की बात करने वालों के चेहरे बेनकाब हो गए हैं

चाबुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस खुलेआम उन ताकतों का समर्थन कर रही है, जो असम की चाय की पहचान और चाय उद्योग को समाप्त करना चाहती हैं।

ऊपरी असम के इस शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य के सबसे पुराने उद्योग के ‘‘गौरव एवं वैभव’’ के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां चाय बागान के श्रमिकों के साथ वार्ता की थी।

उन्होंने कहा कि हाल में एक ‘‘षड्यंत्र’’ के तहत दुनिया भर में मशहूर असम की चाय और योग को बदनाम करने के लिए एक टूलकिट का इस्तेमाल किया गया।

असम की चाय के खिलाफ किया गया षड्यंत्र: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘असम की चाय के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। आप सबने टूलकिट के बारे में सुना होगा। इसमें असम के चाय बागानों को खत्म करने की बात थी। कोई भी भारतीय इसकी अनुमति नहीं देगा।’’

प्रधानमंत्री संभवत: स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के विवादास्पद टूलकिट का जिक्र कर रहे थे, जिसे थनबर्ग ने ट्वीट किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। इसमें लोगों को किसान आंदोलन में हिस्सा लेने का कार्यक्रम बताया गया था।

उसमें एक बात यह भी थी कि ‘‘भारत की योग और चाय की छवि को खराब किया जाए।’’

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ऐसी ताकतों का समर्थन कर रही है। और ऐसा करते हुए भी वे यहां आकर चाय बागान के श्रमिकों से वोट मांगने की धृष्टता कर रहे हैं। वे इतना नीचे गिर गए हैं।’’

'चायवाला से बेहतर चाय श्रमिकों की समस्याओं को कौन समझ सकता है'

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘चायवाला से बेहतर चाय श्रमिकों की समस्याओं को कौन समझ सकता है।’’ प्रधानमंत्री मोदी अपने पुराने दिनों को याद कर रहे थे, जब गुजरात में वह एक रेलवे स्टेशन पर और ट्रेनों में चाय बेचते थे।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने श्रीलंका के चाय बागानों की तस्वीरें जारी की थीं और उससे पहले ताइवान के चाय बगानों को असम के चाय बगान बताए थे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘गलती एक बार हो सकती है, लेकिन जब बार-बार होती है तो यह मानसिकता को दर्शाती है। यह असम की खूबसूरत धरती से अन्याय है और उसका अपमान करना है।’’

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘जो लोग असम की ‘अस्मिता’ की बात करते हैं, उनके चेहरे बेनकाब हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसम विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों