लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कोविड-19 का टीका बना रही तीन कंपनियों की टीम के साथ ऑनलाइन बैठक की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के टीके को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक की और कहा कि लोगों को कोविड-19 टीके के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की भी सलाह दी।

बयान के अनुसार, ‘‘ प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को सुझाव दिया कि उन्हें विनिर्माताओं के साथ जुड़ना चाहिए और परेशानियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि देश और पूरी दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो सकें।’’

ये तीन कंपनियां पुणे की ‘जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल लिमिटेड’, हैदराबाद की ‘बायोलॉजिकल ई लिमिटेड’ और हैदराबाद की ही ‘डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड’ हैं।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से निपटने के लिए टीका बनाने की दिशा में इन कंपनियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

बयान में कहा गया कि टीका विकसित करने के लिए विभिन्न मंचों की क्षमताओं पर भी चर्चा की गई।

उसने बताया कि टीके को वितरित करने के लिए जरूरी साजो-सामान, परिवहन, ‘कोल्ड चैन’ आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।

बयान में कहा गया कि जिन संभावित टीकों पर भी चर्चा की गई, वे सभी अलग-अलग चरण में हैं और सभी से जुड़ी विस्तृत जानकारी और परिणाम अगले साल आने की उम्मीद है।

मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी। उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,31,691 हो गए। वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,139 हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह