लाइव न्यूज़ :

"मोदी जी मेरी पत्नी और बच्चों को वापस भेज दो", प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ भारत भागकर आई महिला के पति ने भारत सरकार से लगाई गुहार

By अंजली चौहान | Updated: July 8, 2023 14:31 IST

पाक महिला जो ग्रेटर नोएडा भाग कर आई उसके पति ने पीएम मोदी से अपील की है कि उसकी पत्नी और बच्चे को वापस भेज दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपाक महिला सीमा हैदर के पति ने पीएम मोदी से की खास अपील पाकिस्तानी महिला प्रेमी के लिए भारत भाग आई पबजी खेलते खेलते महिला को हुआ प्यार

नई दिल्ली: इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान तक एक महिला खूब सुर्खियां बटौर रही है। ये महिला कोई और नहीं सीमा हैदर है जो गेमिंग ऐप पबजी खेलते-खेलते एख भारतीय शख्स के प्यार में पड़ गई।

महिला प्यार में इतनी दीवानी हुई कि वह गैरकानूनी तरीके से भारत आ गई। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ में जुट गई।

इस बीच, पाकिस्तानी महिला के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार लगाई है। सीमा के पति गुलाम हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील करते हुए ये मांग की है कि उसकी पत्नी और चार बच्चों को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए। 

इंडिया टुडे के अनुसार,  शख्स ने एक वीडियो बना कर भारत सरकार से ये अपील की है। शख्स इस समय सऊदी अरब में है जहां वो काम करता है। वीडियो में गुलाम हैदर ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया है।

वह चाहता है कि उसकी पत्नी और बच्चों को उनके गृह देश पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को PUBG के माध्यम से भारत आने के लिए लालच दिया गया और बरगलाया गया।

गुलाम हैदर ने नरेंद्र मोदी सरकार से अपनी पत्नी और बच्चों की सुरक्षित पाकिस्तान वापसी की अपील की, जहां वे एक बार फिर से एक परिवार के रूप में मिल सकें।

गुलाम हैदर ने भारतीय मीडिया को उनके "अप्रत्याशित समर्थन" के लिए धन्यवाद दिया। उनकी सहायता के लिए अत्यंत आभारी होकर उसने सार्वजनिक रूप से अपनी सराहना व्यक्त की।

सीमा हैदर के पति ने हाथ जोड़कर कहा कि मैं भारतीय मीडिया के साथ हाथ मिलाकर अपना आभार व्यक्त करता हूं, जिसके माध्यम से मुझे अपनी पत्नी और बच्चों का पता चल सका। 

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला एक गेमिंग ऐप पबजी से शुरू हुआ। पाक महिला सीमा हैदर पबजी खेला करती थी इसी दौरान सचिन के साथ खेलते-खेलते उसे प्यार हो गया। सचिन ग्रेटर नोएडा में रहता है।

महिला पहले से शादीशुदा है और पाकिस्तान में अपने पति के साथ रहती थी लेकिन सचिन के लिए वह तीन देशों की सीमा पार कर भारत चली आई। भारत वह गैरकानूनी तरीके से आई और चार बच्चों को भी साथ लाई। 

टॅग्स :PUBGपबजी गेमपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?