लाइव न्यूज़ :

Modi government's Gift: लोकसभा चुनाव से पहले कमर्शियल और 5 किलो के एलपीजी गैस सिलेंड के दाम हुए कम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 1, 2024 08:31 IST

लोकसभा चुनाव से पहले तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम भार के कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों को कम कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की ओर से जनता को एक बड़ी राहत दी गई हैतेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम कम कियेकमर्शियल सिलेंडर में 30.50 रुपये की और 5 किलो के सिलेंडर में 7.50 रुपये की कमी हुई है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की ओर से जनता को एक बड़ी राहत दी गई है। खबरों के मुताबिक तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम भार के कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों को कम कर दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम की गई है। सूत्रों ने बताया कि 1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। वहीं 5 किलो वाले एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 7.50 रुपये कम की गई है।

1 मार्च को तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कीमतों में यह संशोधन ईंधन की लागत और बाजार की गतिशीलता में उतार-चढ़ाव को देखते हुए किया गया है।

मालूम हो कि 1 फरवरी को इंडेन गैस सिलेंडर की कीमतें मेट्रो शहरों में अलग-अलग थीं, जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में अलग-अलग दरें थीं। हालांकि 1 मार्च के आगमन के साथ उपभोक्ताओं ने सभी मेट्रो शहरों में इंडेन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी थी।

गैस सिलेंडर की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव के विभिन्न कारक मसलन अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव, टैक्स नीतियों में बदलाव और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता जैसे कई अन्य होते हैं।

टॅग्स :एलपीजी गैसLPGमोदी सरकारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर