लाइव न्यूज़ :

नेशनल हाईवे पर खड़े लावारिश वाहनों की सूचना देने पर मोदी सरकार देगी इनाम, जानें क्या करना होगा

By संतोष ठाकुर | Updated: November 20, 2019 08:23 IST

चालान होने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम राशि जारी कर दी जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने कहा कि यह राशि 200 रुपए या कुछ अधिक हो सकती है. एइस सुविधा का मकसद लोगों को यह प्रेरित करना है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने या रात में पार्क करने की आदत को बदलें.

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिश वाहनों की सूचना देने वाले को इनाम देने की तैयारी कर रहा है. कोई भी व्यक्ति ऐसे वाहन की तस्वीर मंत्रालय के mparivahan एप्प पर भेजकर इनाम हासिल कर पाएगा. इस योजना का मकसद ऐसे लावारिश वाहनों की वजह से लगने वाले जाम और दुर्घटना की संभावना को कम करना है.

सूत्रों के मुताबिक, एम.परिवहन एप्प पर यह सुविधा जल्द ही शुरू होगी. इसके तहत कोई भी व्यक्ति यह बता सकता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई वाहन लावारिश या अनिधकृत रूप से खड़ा है. सूचना देने वाले को इनाम हासिल करने के लिए अपना विवरण भी देना होगा.

इसके उपरांत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय उस फोटो को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेजेगा जो अपने स्थानीय कार्यालय (निबंधित एजेंसी) के माध्यम से उस वाहन का चालान करेगा. चालान होने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम राशि जारी कर दी जाएगी. हालांकि यह राशि प्रतीकात्मक ही होगी.

एक अधिकारी ने कहा कि यह राशि 200 रुपए या कुछ अधिक हो सकती है. एक अधिकारी ने कहा कि इस सुविधा का मकसद लोगों को यह प्रेरित करना है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने या रात में पार्क करने की आदत को बदलें. कई बार यह सामने आया है कि ऐसे वाहनों की वजह से लंबा जाम लग जाता है. कई बार इनकी वजह से दुर्घटनाएं भी होती हैं. रात में कई बार पार्क वाहन दिखाई नहीं देते हैं और इसकी वजह से अन्य वाहन चालक या राहगीर इनसे टकराकर असमय ही मौत का शिकार हो जाते हैं.

टॅग्स :नितिन गडकरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप