लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने विज्ञापन पर 4343 करोड़ रुपए खर्च किए : आरटीआई

By भाषा | Updated: May 14, 2018 19:27 IST

26 मई 2014 को भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सरकार बनाई थी।

Open in App

मुंबई , 14 मई: एक आरटीआई आवेदन पर मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार ने मई 2014 में सत्तारूढ़ होने के बाद से विज्ञापनों पर 4,343 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली एजेंसी ‘‘ब्यूरो ऑफ आउटरिच कम्युनिकेशन ’’ ने मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के आरटीआई आवेदन पर यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि यह राशि प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के अलावा आउटडोर प्रचार पर खर्च की गयी।

एजेंसी ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यक्रमों के विभिन्न मीडिया मंचों पर विज्ञापन पर 4,343.26 करोड़ रूपये खर्च किए। 

मिली जानकारी के अनुसार एक जून 2014 से सात दिसंबर 2017 के बीच प्रिंट मीडिया में विज्ञापनों पर 1732.15 करोड़ रूपए खर्च किए गए जबकि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में एक जून 2014 से 31 मार्च 2018 के बीच 2079.87 करोड़ रूपए खर्च किए गए। जून 2014 से जनवरी 2018 के बीच आउटडोर विज्ञापनों पर 531.24 करोड़ रूपए खर्च किए गए। 

एजेंसी के वित्तीय सलाहकार तपन सूत्रधार ने खर्च का ब्यौरा दिया। 

जवाब में कहा गया है कि प्रिंट मीडिया में समाचार पत्र , पत्रिकाएं आती हैं वहीं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में टीवी , इंटरनेट , रेडियो , डिजिटल सिनेमा , एसएमएस आदि आते हैं। आउटडोर विज्ञापनों में पोस्टर , बैनर , होर्डिंग , रेलवे टिकट आदि आते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए