लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार ने कर्नाटक को एक रुपया नहीं दिया सूखा राहत के नाम पर", मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घेरा केंद्र सरकार को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 07:46 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भंयकर सूखे की स्थिति होने के बावजूद केंद्र की ओर से राहत के नाम पर एक रुपया नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर लगाया बेहद गंभीर आरोप उन्होंने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति होने के बावजूद केंद्र ने एक रुपये की मदद नहीं कीकर्नाटक हर साल 4 लाख करोड़ रुपये केंद्र को देता है औऱ बदले में 52 हजार करोड़ रुपया मिलता है

सिंधनूर: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बीते शनिवार को कहा कि राज्य में भंयकर सूखे की स्थिति होने के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के नाम पर एक रुपया नहीं दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "कर्नाटक से हम कन्नड़ लोग हर साल केंद्र सरकार को 4 लाख करोड़ रुपये टैक्स देते हैं लेकिन केंद्र ओर ओर से हमें केवल 52 हजार करोड़ रुपये वापस मिलते हैं। यहां तक ​​कि सूखे के संकट के समय भी मोदी सरकार ने एक रुपया नहीं दिया है।"

सीएम सिद्धारमैया केंद्र सरकार पर यह आरोप रायचूर जिले के सिंधनूर में सरकारी डिग्री कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह, तिम्मापुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करने और जल जीवन मिशन परियोजना की आधारशिला रखने के साथ कई विकास कार्यों की शुरुआत करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए लगाया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वो राज्य के सांसदों से पूछें कि केंद्र की ओर से सूखा राहत के लिए सहायता अभी तक क्यों जारी नहीं की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदान की गई गारंटी योजनाओं के कारण राज्य के गरीब लोग सूखे के दौरान भी कठिनाइयों से बचे रहे। उन्होंने कहा, "भाजपा इस तथ्य को पचा नहीं पा रही है कि हमने सभी पांच गारंटी लागू कर दी हैं। मोदी ने कहा था कि राज्य आर्थिक रूप से दिवालिया हो जाएगा लेकिन उनका बयान फिर से गलत साबित हुआ।"

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "120 करोड़ महिलाओं ने मुफ्त में बस से यात्रा की है। 1.16 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इससे हर परिवार को हर महीने लगभग 5 से 6 हजार रुपये की बचत हो रही है।"

मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि राज्य की पिछली बीजेपी सरकार ने सिंचाई के नाम पर केवल धन का 'दुरुपयोग' किया है। उन्होंने कहा, "हम राज्य के लोगों को आवश्यक सिंचाई सुविधाएं प्रदान करेंगे। सिंधनूर को अब तक 80 फीसदी सिंचाई सुविधाएं मिल चुकी हैं। हमारे विधायक 100 फीसदी सिंचाई सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

टॅग्स :सिद्धारमैयाBJPमोदी सरकारकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष