लाइव न्यूज़ :

नागर विमानन के साथ आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय भी देखेंगे हरदीप सिंह पुरी

By भाषा | Updated: May 31, 2019 15:02 IST

मंत्रालयों के आवंटन के बारे में राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुरी को आवास एवं शहरी विकास मामलों के अलावा नागर विमानन और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है। पुरी इन दोनों मंत्रालयों को भी बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संभालेंगे। मोदी सरकार में 2017 में शामिल किये गये पुरी भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार द्वारा 2014 में शुरू की गयी प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को 2020 तक हासिल करने की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी थी।इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहरों को स्मार्ट शहर बनाने का भी अहम लक्ष्य होगा।

नवगठित मोदी मंत्रिपरिषद में आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी एक बार हरदीप सिंह पुरी को दी गयी है।

वह बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इस मंत्रालय को संभालेंगे। मंत्रालयों के आवंटन के बारे में राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुरी को आवास एवं शहरी विकास मामलों के अलावा नागर विमानन और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है।

पुरी इन दोनों मंत्रालयों को भी बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संभालेंगे। मोदी सरकार में 2017 में शामिल किये गये पुरी भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी है। उन्हें प्रत्येक जरूरतमंद के लिये आवास मुहैया कराने के लिये मोदी सरकार द्वारा 2014 में शुरू की गयी प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को 2020 तक हासिल करने की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी थी।

उन्हें तत्कालीन आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री एम वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद इस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। दूसरे कार्यकाल के लिये पुरी की चुनौती आवास योजना के तहत मार्च 2020 तक एक करोड़ सस्ते आवास के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करना, योजना के लाभार्थियों को आवास वितरण करना और स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में शौचालयों के निर्माण एवं पूरे देश को खुले में शौच की समस्या से मुक्त करना होगा।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहरों को स्मार्ट शहर बनाने का भी अहम लक्ष्य होगा। मंत्रालय द्वारा संचालित इन परियोजनाओं का काम दूसरे चरण में पहुंच गया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव