लाइव न्यूज़ :

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 5जी और अन्य बैंड के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी इसी साल और अगले 100 दिनों में 5जी परीक्षण शुरू करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 3, 2019 17:30 IST

पदभार संभालने के तुरंत बाद मंत्रालय के लिये कार्य योजना तय करते हुए प्रसाद ने कहा कि वह संकट में घिरी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) का पुनरुद्धार उनकी प्राथमिकता में ऊपर है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि चालू वर्ष में हम स्पेक्ट्रम की नीलामी करेंगे। हमारे पास पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध है।’’ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 8,644 मेगाहट्र्ज दूरसंचार फ्रीक्वेंसी की नीलामी की सिफारिश की है।

नव-नियुक्त दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि 5जी और अन्य बैंड के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी इसी साल में की जाएगी और अगले 100 दिनों में 5जी परीक्षण शुरू करने का लक्ष्य है।

पदभार संभालने के तुरंत बाद मंत्रालय के लिये कार्य योजना तय करते हुए प्रसाद ने कहा कि वह संकट में घिरी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) का पुनरुद्धार उनकी प्राथमिकता में ऊपर है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों को इस दिशा में काम करना होगा और पेशेवर रुख अपनाकर अपनी तरफ से प्रयास करना होगा। यह पूछे जाने पर कि चीनी दूरसंचार कंपनी हुवावेई को 5जी परीक्षण में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुये ‘जटिल मुद्दे’ पर गौर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ट्रंप प्रशासन ने हुवावेई और उसकी सहयोगी इकाइयों को काली सूची में डाल दिया। दूरसंचार उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनी को अमेरिकी कंपनियों से उपकरणों की खरीद पर पाबंदी लगा दी।

हालांकि, बाद में अपने ग्राहकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कुछ पाबंदियों पर छूट दी है। मंत्री ने देश में स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर चीजें साफ की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि चालू वर्ष में हम स्पेक्ट्रम की नीलामी करेंगे। हमारे पास पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध है।’’

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 8,644 मेगाहट्र्ज दूरसंचार फ्रीक्वेंसी की नीलामी की सिफारिश की है। इसमें 5जी सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रम की नीलामी शामिल है। इसके लिये अनुमानित कुल आधार मूल्य 4.9 लाख करोड़ रुपये है।

हालांकि वित्तीय दबाव झेल रहा उद्योग का कहना है कि कीमत अधिक है। मंत्री ने कहा, ‘‘ट्राई ने स्पेक्ट्रम पर अपनी सिफारिशें दे दी है। हमारे पास स्थायी समिति, वित्त समिति की की व्यवस्था है। वे इस पर गौर कर रहे हैं। एक बार वे अपनी सिफारिशें दे देते हैं और अगर ट्राई के साथ और परामशर्स की जरूरत पड़ी तो हम इस पर विचार करेंगे।’’

मंत्री के एजेंडे में अन्य प्रमुख मुद्दे 100 दिनों में 5जी का परीक्षण पूरा करना तथा ब्राडबैंड तैयारी सूचकांक तैयार करना है। यह भारतीय बाजार की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है। इसके अलावा 5 लाख वाईफाई हॉट स्पाट्स के लिये तेजी से काम करना व देश में दूरसंचार विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

सूचकांक बुनियादी ढांचा, मंजूरी प्रक्रिया और उच्च गति इंटरनेट जैसे मानदंडों पर आधारित होगा। प्रसाद ने कहा, ‘‘जहां तक 5जी नेटवर्क का सवाल है, हम 100 दिनों में परीक्षण करेंगे। हम 5जी के लिये स्पेक्ट्रम निर्धारित करने का प्रस्ताव करते हैं।

यह हमारा प्रयास होगा कि 5जी प्रौद्योगिक का उपयोग वंचित तबकों, सामाजिक उद्देश्य, शिक्षा और स्वास्थ्य तथा गांवों के लोगों तक प्रौद्योगिक लाने के भी हो।’’ प्रसाद ने बाजार में संतुलन बनाये रखने में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन उन्होंने दोनों सार्वजनिक उपक्रमों एमटीएनएल और बीएसएनएल को कड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों को पेशेवर रुख अपनाना होगा। ये दोनों कंपनियां नकदी संकट से जूझ रही है और हाल में वेतन भुगतान की समस्या का सामना करना पड़ा है। 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए