लाइव न्यूज़ :

Modi government: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक और वर्ष का सेवा विस्तार, बीडी पांडे रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जानें कौन हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2023 18:39 IST

Modi government: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा 30 अगस्त, 2023 से आगे एक साल का विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे 2019 में दो साल के लिए देश के शीर्ष नौकरशाही पद पर नियुक्त किया गया था।जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, का दायित्व भी संभाला था।

Modi government: मोदी सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट सचिव के रूप में आईएएस राजीव गौबा का कार्यकाल एक बार फिर एक साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राजीव गौबा (झारखंड 1982 बैच) को एआईएस (डीसीआरबी) नियम, 1958 और नियम 56 (डी) में छूट देते हुए एक वर्ष की अतिरिक्त अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी।

केंद्र ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को 30 अगस्त, 2023 से आगे एक साल का विस्तार देने के लिए बृहस्पतिवार को प्रमुख नियमों में ढील दी। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। इस तीसरे विस्तार के पूरा होने के साथ ही वह देश में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कैबिनेट सचिव बन जाएंगे, बीडी पांडे कैबिनेट सचिव के पद पर सबसे लंबे समय तक रहे।

उनका कार्यकाल दो नवंबर 1972 से 31 मार्च 1977 तक रहा। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश के शीर्ष नौकरशाही पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें 2021 में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था और फिर पिछले साल अगस्त में भी सेवा विस्तार दिया गया।

आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति (एसीसी) ने 1982 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गौबा को 30 अगस्त 2023 के बाद एक साल का सेवा विस्तार की मंजूरी दी। यह सेवा विस्तार अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958, और मौलिक नियमों के नियम 56(डी) में छूट के साथ दिया गया।

नियम केंद्र सरकार को सार्वजनिक हित में कैबिनेट सचिव को सेवा विस्तार देने की अनुमति देते हैं, “बशर्ते कैबिनेट सचिव, जिसे सेवा का ऐसा विस्तार दिया गया है, का कुल कार्यकाल चार साल से अधिक नहीं होगा”। नवीनतम विस्तार से गौबा को अगले साल की शुरुआत में होने वाले आम चुनावों के दौरान पद पर बने रहने की अनुमति मिल जाएगी।

गौबा को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है, जिसके तहत संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष दर्जे को निरस्त करने के बाद पूर्ववर्ती जम्मू -कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था।

उन्होंने अन्य जिम्मेदारियों के अलावा केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, का दायित्व भी संभाला था। पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा देने से पहले 15 महीनों तक झारखंड में मुख्य सचिव का पद संभाला था।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारअमित शाहजम्मू कश्मीरझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष