लाइव न्यूज़ :

बदलाव पर विवादः मोदी सरकार सेना की पेंशन सुविधा पर अंकुश लगा कर रही है कटौती, जानिए मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: November 6, 2020 19:02 IST

20 वर्षों तक सैन्य सेवा के बाद सैन्य कर्मी अंतिम वेतन का 50 फ़ीसदी राशि  पेंशन के रूप में पाने के हक़दार थे लेकिन नये प्रस्तावों पर आदेश जारी होते ही किसी सैन्यकर्मी  को मिल रही 50 फ़ीसदी पेंशन की 50 फ़ीसदी आधी पेंशन  ही पेंशन मिल सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस विवाद का मुख्य कारण 29 अक्टूबर के रक्षा मंत्रालय के पत्र के संदर्भ में तैयार किया गया।पूरी पेंशन के हक़दार केवल अब वही सैन्य कर्मी होंगे जो 35 साल तक भारतीय सेना को अपनी सेवा दे पाते हैं।नई सेवा शर्तें उन सभी सैन्य कर्मियों पर लागू होंगी जो भले ही 20 वर्ष पूर्व सेना में क्यों न  शामिल हुये हों।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सेना के नियमों में बदलाव कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल इस विवाद का मुख्य कारण 29 अक्टूबर के रक्षा मंत्रालय के पत्र के संदर्भ में तैयार किया गया।

वह प्रस्ताव है, जिस पर कार्यवाही कर 10 नवंबर तक आदेश जारी करने को कहा गया है, इस प्रस्तावित आदेश में पेंशन और सेवा निवृति की शर्तों में भारी बदलाव किये गये है। उल्लेखनीय है अब तक 20 वर्षों तक सैन्य सेवा के बाद सैन्य कर्मी अंतिम वेतन का 50 फ़ीसदी राशि  पेंशन के रूप में पाने के हक़दार थे लेकिन नये प्रस्तावों पर आदेश जारी होते ही किसी सैन्यकर्मी  को मिल रही 50 फ़ीसदी पेंशन की 50 फ़ीसदी आधी पेंशन  ही पेंशन मिल सकेगी। पूरी पेंशन के हक़दार केवल अब वही सैन्य कर्मी होंगे जो 35 साल तक भारतीय सेना को अपनी सेवा दे पाते हैं।

नई सेवा शर्तें उन सभी सैन्य कर्मियों पर लागू होंगी जो भले ही 20 वर्ष पूर्व सेना में क्यों न  शामिल हुये हों। अवकाश ग्रहण करने का  इस प्रस्ताव में विशेष उल्लेख है ,जिसके तहत कर्नल तक के सैन्यकर्मी 57 वर्ष पर ,ब्रिगेडियर 58 वर्ष, मेज़र जनरल 59 वर्ष पर रिटायर्ड हो जायेंगे। 

सरकार के इस आदेश को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राजनीति के सेना का नाम भुनाने वाली मोदी सरकार सैन्य कर्मियों की जेब पर ही डाका डाल रही है ,पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा वन रैंक वन पेंशन देने की जगह यह सरकार वर्तमान पेंशन में कटौती कर उसे आधा कर रही है। उनका मानना था कि इस आदेश से 90 फ़ीसदी सैन्य कर्मी पेंशन की सुविधा से बाहर हो जायेंगे। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रणदीप सुरजेवालाइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनानेवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए