लाइव न्यूज़ :

आंतरिक सुरक्षा पर अजित डोभाल, राजीव गौबा, राजीव जैन से मिले अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 20:08 IST

गृहमंत्री को देश के भीतरी इलाकों के अलावा जम्मू कश्मीर, खासतौर पर सीमाई इलाकों की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। यह परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है कि गृहमंत्री नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा बैठक करते हैं और उन्हें देश के नवीनतम आंतरिक हालात की संपूर्ण जानकारी दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने कहा कि रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव भी इस बैठक में भाग लेते हैं और देश के पड़ोस के हालात के बारे में जानकारी देते हैं। इस तरह की प्रथम स्तर की जानकारियों से गृहमंत्री को अपने विचारों के गठन एवं नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलती है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा, गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और अन्य अधिकारियों ने उन्हें देश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया।

गृहमंत्री को देश के भीतरी इलाकों के अलावा जम्मू कश्मीर, खासतौर पर सीमाई इलाकों की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। यह परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है कि गृहमंत्री नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा बैठक करते हैं और उन्हें देश के नवीनतम आंतरिक हालात की संपूर्ण जानकारी दी जाती है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव भी इस बैठक में भाग लेते हैं और देश के पड़ोस के हालात के बारे में जानकारी देते हैं।

गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक आतंरिक खुफिया जानकारियां प्रदान करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस तरह की प्रथम स्तर की जानकारियों से गृहमंत्री को अपने विचारों के गठन एवं नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलती है। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहनरेंद्र मोदीअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील