लाइव न्यूज़ :

Article 370: गृह मंत्रालय ने कश्मीर में विरोध प्रदर्शन को खारिज किया, JK डीजीपी बोले-एक भी गोली नहीं चली

By संतोष ठाकुर | Updated: August 11, 2019 07:52 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रवक्ता वसुधा गुप्ता ने कहा कि यह समाचार पहले एक विदेशी न्यूज एजेंसी ने चलाया और उसके बाद पाकिस्तान के अखबार ने उससे समाचार लेते हुए यह खबर प्रकाशित की कि श्रीनगर में दस हजार लोगों ने प्रदर्शन किया. यह पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी खबर है.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी जगह शांति से नमाज अदा की गई और समस्त कश्मीर घाटी में शांति बनी हुई है. सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 144 लागू की हुई है. इसमें तहत एक जगह पर चार से अधिक व्यक्ति एकित्रत नहीं हो सकते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कश्मीर में दस हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह निराधार और असत्य है कि वहां पर इस तरह का कोई प्रदर्शन हुआ है और उसमें प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले या पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया है.

शनिवार की शाम को जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है, पिछले 6 दिनों में एक भी गोली नहीं चलाई गई है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रवक्ता वसुधा गुप्ता ने कहा कि यह समाचार पहले एक विदेशी न्यूज एजेंसी ने चलाया और उसके बाद पाकिस्तान के अखबार ने उससे समाचार लेते हुए यह खबर प्रकाशित की कि श्रीनगर में दस हजार लोगों ने प्रदर्शन किया. यह पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी खबर है. वहां पर कुछ छुटपुट प्रदर्शन हुए हैं जो श्रीनगर-बारामूला में हुए हैं और उसमें शामिल लोगों की संख्या बीस से अधिक नहीं थी.

सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 144 लागू की हुई है. इसमें तहत एक जगह पर चार से अधिक व्यक्ति एकित्रत नहीं हो सकते हैं. लेकिन शुक्रवार को नमाज के लिए शुक्र वार को कुछ घंटों के लिए इस नियम में छूट दी गई.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी जगह शांति से नमाज अदा की गई और समस्त कश्मीर घाटी में शांति बनी हुई है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी एजेंसी की जिस रपट को गलत करार दिया है उसमें कहा गया था कि महिला एवं बच्चों को भी प्रदर्शन से रोका गया और आईवा पुल से जाने के लिए कहा गया. इनमें से कुछ नीचे पानी में कूद गए. जिसे पाकिस्तान के अखबारों ने भारत की ज्यादती करार देते हुए प्रकाशित किया.

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर