लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमण को नई जिम्मेदारी, बनीं देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री

By विनीत कुमार | Updated: May 31, 2019 14:06 IST

जेएनयू की छात्रा रहीं 59 साल की सीतारमण इससे पहले जब रक्षा मंत्री बनाई गई थीं, तब भी वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनाई गईं, राज्य सभा सांसद है सीतारमणपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद पहली महिला जो संभालेगी वित्त मंत्रालयजेएनयू की छात्रा रही हैं सीतारमण, 2006 में बीजेपी में हुई थीं शामिल

बीजेपी के कद्दावर नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रह चुकीं निर्मला सीतारमण को इस बार वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इस तरह सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। सीतारमण को कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय भी सौंपा गया है। इससे पहले इंदिरा गांधी 1970 से 1971 के बीत वित्त मंत्रालय संभाल चुकी हैं। हालांकि, तब इंदिरा प्रधानमंत्री भी थीं। सीतारमण वर्तमान में राज्य सभा सांसद हैं।

जेएनयू की छात्रा रहीं 59 साल की सीतारमण इससे पहले जब 2017 में रक्षा मंत्री बनाई गई थीं, तब भी वह देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनी थी। सीतारमण पूर्व में मोदी सरकार में (2014-19) वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जैसे पद भी संभाल चुकी हैं।

सीतारमण 2010 से 2014 के बीच बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 2003 से 2005 के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। सीतारमण 2006 में बीजेपी में शामिल हुई थीं जब नितिन गडकरी पार्टी के प्रमुख थे। इसके बाद वह बीजेपी की प्रवक्ता बनीं। प्रधानमंत्री मोदी ने 57 मंत्रियों के साथ शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी।

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्री और उनका विभाग

- अमित शाह- गृह मंत्री

- एस जयशंकर- विदेश मंत्री

- नितिन जयराम गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री; तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।- डी.वी. सदानंद गौड़ा - रसायन और उर्वरक मंत्री।- निर्मला सीतारमण-  वित्त मंत्री; तथा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।- रामविलास पासवान-  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री।- नरेंद्र सिंह तोमर-  कृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री तथा पंचायती राज मंत्री।

-  रविशंकर प्रसाद- कानून और न्याय मंत्री; संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।- हरसिमरत कौर - बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री। थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री। - डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर-  विदेश मंत्री।- रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन विकास मंत्री- अर्जुन मुंडा-  जनजातीय मामलों के मंत्री।- स्मृति जुबिन ईरानी- महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री।-  डॉ. हर्षवर्धन-  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री।- प्रकाश जावड़ेकर-  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री।-  पीयूष गोयल-  रेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री।-  धर्मेंद्र प्रधान - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; तथा इस्पात मंत्री। - मुख्तार अब्बास नकवी - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।-  प्रहलाद जोशी- संसदीय मामलों के मंत्री; कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री।-  महेंद्र नाथ पांडे - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री।- अरविंद गणपत - सावंत भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री।- गिरिराज सिंह - पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री। - गजेंद्र सिंह शेखावत - जल शक्ति मंत्री।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणइंदिरा गाँधीमनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए