लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट की बैठक में फैसला, BSNL-MTNL का होगा विलय, कर्मचारियों के लिए वीआरएस स्कीम का भी ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2019 17:39 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में बीएसएनएल और एमटीएनएल के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया। सरकार ने साफ किया कि कंपनी को बंद या विनिवेश नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे BSNL-MTNL के विलय को मोदी सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरीसरकार का ऐलान, कर्मचारियों के लिए वीआरएस स्कीम भी लाई जाएगी, पुनरुद्धार के लिए उठाए जाएंगे कदम

भारत संचार निगम लिमिडेट (BSNL) और महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के भविष्य को लेकर जारी आशंकाओं को खत्म करते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही दोनों कंपनियों का विलय भी किया जाएगा।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में BSNL और MTNL से जुड़े अहम फैसले लिये गये। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ये फैसला भी हुआ कि कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) स्कीम लाई जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'एमटीएनएल, बीएसएनएल को न तो बंद किया जा रहा है और न ही विनिवेश किया जा रहा है।'

साथ ही उन्होंने बताया कि बीएसएनएल, एमटीएनएल को पटरी पर लाने के लिये 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड जारी किये जाएगा। यही नहीं, 38,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मौद्रीकरण किया जाएगा और कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लायी जाएगी। 

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सरकार दोनों सार्वजनिक कंपनियों को पटरी पर लाने के लिए 29,937 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। योजना के तहत 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी बांड जारी किए जाएंगे और अगले चार साल में 38,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की बिक्री या उसे पट्टे पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लागत में कटौती के लिये कर्मचारियों के लिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लायी जाएगी। 

(भाष इनपुट)

टॅग्स :बीएसएनएलएमटीएनएलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos