लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet Expansion: महाकाल दर्शन के बाद दिल्ली रवाना हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दी बधाई

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 6, 2021 16:40 IST

PM Modi Cabinet Expansion: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, "अगर उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है, तो उन्हें बहुत बधाई।"

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया से मिलने के लिए स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहले से हवाई अड्डे पर जमा थे।सिंधिया के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर नारेबाजी की।कमलनाथ सरकार का मार्च 2020 में पतन हो गया था।

PM Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के शीघ्र विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का तीन दिवसीय दौरा अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए।

सिंधिया उन प्रमुख दावेदारों में से माने जा रहे हैं जिन्हें मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है। नजदीकी धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पहुंचे सिंधिया से मिलने के लिए स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहले से हवाई अड्डे पर जमा थे।

मेरा उज्जैन का दौरा समाप्त हो गयाः सिंधिया

सिंधिया के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर नारेबाजी की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य अपने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन करते देखे गए। कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में मंत्री रह चुके सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा, "मेरा उज्जैन का दौरा समाप्त हो गया है और अब मैं दिल्ली जा रहा हूं। मैं अगले हफ्ते लौटूंगा।"

उन्होंने हालांकि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने की अटकलों पर औपचारिक रूप से चुप्पी बरकरार रखी और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का तीन दिवसीय दौरा रविवार से शुरू किया था और मूल कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह 09:15 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होना था।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने दी बधाई

सिंधिया के दौरा कार्यक्रम में परिवर्तन को मोदी मंत्रिपरिषद के विस्तार की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सिंधिया के शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, "अगर उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है, तो उन्हें बहुत बधाई।"

गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का मार्च 2020 में पतन हो गया था। इसके तत्काल बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदीग्वालियरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?