लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने कहा- मुसलमानों के सच्चे हैं हितैषी मोदी और योगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 19:40 IST

उन्होंने कहा, पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा। मुझे जो विभाग मिलेगा मैं उस विभाग को और बेहतर व उपयोगी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताया है। मीडिया एजेंसी ANI के हवाले से राज्यमंत्री ने कहा, मैं अंसारी परिवार से आता है इन्हें बुनकर कहा जाता है, एक आम बुनकर परिवार के लड़के को हमारे मोदी और योगी जी ने इतना बड़ा पद देकर तमाम विपक्षी दलों के मुंह पर करारा तमाचा मारा है कि मुसलमान का सच्चा हितैषी मोदी और योगी जी हैं।

राज्यमंत्री के रूप में उनके विभाग के सवाल उन्होंने कहा, पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा। मुझे जो विभाग मिलेगा मैं उस विभाग को और बेहतर व उपयोगी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा।

बीते 25 मार्च को योगी के शपथ ग्रहण समारोह में दानिश आजाद अंसारी ने भी मंत्रिपद की शपथ ली थी और राज्यपाल ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। शपथ लेने वालों में दानिश इकलौते मुस्लिम चेहरा हैं। योगी कई नई कैबिनेट में शामिल होने वाले दानिश बलिया से आते हैं। पार्टी से वे लंबे समय से जुड़े रहे हैं। 

दानिश वर्तमान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं और विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी जुड़े रहे हैं। 32 साल के दानिश लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। 

उन्होंने साल 2006 में यहां से बी. कॉम की पढ़ाई की। इसके बाद यहीं से उन्होंने मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट फिर मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। इस बार चुनाव से पहले अक्टूबर 2021 में दानिश को बड़ी जिम्मेदारी मिली। बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी।

टॅग्स :दानिश आजाद अंसारीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो