लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना में मॉडल की मौत : नेता प्रतिपक्ष ने एसआईटी गठित करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:42 IST

Open in App

कोच्चि/कोझिकेाड, 17 नवंबर केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीसन ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि हाल ही में हुई एक कार दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।"

एक नवंबर की रात हुए उस हादसे में दो मॉडल सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

सतीसन ने कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें कुछ जानकारी मिली है कि कोच्चि में हुई कार दुर्घटना पर रहस्य का पर्दा पड़ा है। उन्होंने कहा, "घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल नियुक्त किया जाना चाहिए।’’

मिस साउथ इंडिया अंसी कबीर और मिस केरल 2019 की उपविजेता अंजना शाजन के एक नवंबर की रात कार दुर्घटना से पहले एक होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने की खबरों के बीच सतीसन ने कहा कि जांच में यह भी देखना चाहिए कि उस समय होटल में कौन कौन लोग थे।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रही कोच्चि पुलिस ने होटल के मालिक से पूछताछ की है। होटल के मालिक ने मंगलवार को कथित तौर पर होटल के पार्टी हॉल और पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डीवीआर) पेश किया था। पुलिस ने बुधवार को जांच के तहत होटल का दौरा किया।

पीड़ितों में से एक के परिवार ने पुलिस से उचित जांच कर कार दुर्घटना के पीछे के रहस्य का पता लगाने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू