लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मोबाइल टेलीफोन, फिक्स लाइन इंटरनेट सेवाएं बहाल

By भाषा | Updated: September 4, 2021 00:18 IST

Open in App

कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने के बाद सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन पर वॉयस कॉलिंग शुक्रवार रात बहाल कर दी गयी। उन्होंने बताया कि फिक्स्ड लाइन इंटरनेट सेवाएं भी शुक्रवार रात बहाल कर दी गयीं। पहले केवल बीएसएनएल और फाइबर लाइनों पर ही इंटरनेट काम रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार दोपहर को बहाल कर जाएंगी। गौरतलब है कि कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बुधवार रात बीएसएनएल के पोस्टपेड को छोड़कर सारी मोबाइल सेवाएं पूरी घाटी में बंद कर दी गई थीं। बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और भारत फाइबर को छोड़कर फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई थी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने सेवाएं बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अब तक स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था बनाये रखने में लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद। मोबाइल सेवाएं (वॉयस कॉल) एवं सभी टीएसपी पर ब्राडबैंड आज रात दस बजे से खुल जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा