लाइव न्यूज़ :

अकाल तख्त स्वर्ण मंदिर के अंदर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध जल्द, श्रद्धालु ‘सेल्फी’ और ‘टिक टॉक’ वीडियो बना रहे हैं

By भाषा | Updated: February 7, 2020 19:09 IST

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी श्रद्धालु बगैर किसी बाधा के स्वर्ण मंदिर की यात्रा करें और हम इस तरह के प्रतिबंध (मोबाइल पर) लगाने के पक्षधर नहीं हैं लेकिन जिस तरह से टिक टॉक की घटनाएं सामने आ रही हैं, मुझे लगता है कि मोबाइल फोन साथ रखने पर (स्वर्ण मंदिर के अंदर) भविष्य में रोक लगाने पर विचार करना पड़ेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देटिक टॉक एक लघु वीडियो मंच है जो भारत सहित विश्वभर में किशोर-किशोरियों में काफी लोकप्रिय है।इसके भारत में करीब 20 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। इसका मालिकाना हक चीन की बाइट डांस कंपनी के पास है।

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगंतुक श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर के अंदर ‘सेल्फी’ लेना और ‘टिक टॉक’ वीडियो बनाना जारी रखते हैं तो इसके परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने का विचार करना पड़ेगा।

टिक टॉक एक लघु वीडियो मंच है जो भारत सहित विश्वभर में किशोर-किशोरियों में काफी लोकप्रिय है। इसके भारत में करीब 20 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। इसका मालिकाना हक चीन की बाइट डांस कंपनी के पास है। सिंह ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी श्रद्धालु बगैर किसी बाधा के स्वर्ण मंदिर की यात्रा करें और हम इस तरह के प्रतिबंध (मोबाइल पर) लगाने के पक्षधर नहीं हैं लेकिन जिस तरह से टिक टॉक की घटनाएं सामने आ रही हैं, मुझे लगता है कि मोबाइल फोन साथ रखने पर (स्वर्ण मंदिर के अंदर) भविष्य में रोक लगाने पर विचार करना पड़ेगा।’’

जत्थेदार ने इस बात का भी जिक्र किया कि कुछ श्रद्धालु परिसर में तस्वीरें लेने से रोके जाने पर सेवादारों से बहस करने लग जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही गंभीर समस्या है।’’ जत्थेदार ने श्रद्धालुओं से इस तरह की हरकतों से बचने की सलाह दी है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने आध्यात्मिक माहौल में किसी तरह के खलल को टालने के लिए मंदिर की चहारदीवारी के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पहले से प्रतिबंध लगा रखा है। सिख धर्म स्थल की संगमरमर से बनी चहारदीवारी पर लगे नोटिस बोर्डों में श्रद्धालुओं को तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने से निषिद्ध किया गया है। हालांकि, श्रद्धालु इसके बावजूद भी स्वर्णमंदिर को पृष्ठभूमि में रख कर ‘सेल्फी’ लेते हैं।

स्वर्ण मंदिर के अंदर तीन लड़कियों द्वारा एक पंजाबी गाने की पृष्ठभूमि के साथ शूट किए गए एक टिकटॉक वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलने के दो दिनों बाद जत्थेदार का यह बयान आया है। लड़कियों की पहचान करने के लिए एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई हैं पिछले कुछ समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले जनवरी में एक लड़की के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस पर आरोप लगाया गया कि उसने दरबार साहिब परिसर के अंदर एक नृत्य वीडियो शूट कर सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया हैं बाद में लड़की को माफी मांगनी पड़ी थी।

इस बीच, जत्थेदार के विचारों से सहमति जताते हुए एसजीपीसी प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि स्वर्ण मंदिर की चहारदीवारी के अंदर टिकटॉक वीडियो बनाने से लोगों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

लोंगोवाल ने कहा, ‘‘यदि इस तरह की घटनाएं नहीं रूकी तो हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।’’ उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा परिसर में वीडियो बनाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए एसजीपीसी के कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम एसजीपीसी की कार्यकारिणी समिति की आगामी 12 फरवरी को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।’’ 

टॅग्स :पंजाबअमृतसरटिक टोकअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया