लाइव न्यूज़ :

मोबाइल एप ‘डीजी ठाणे’ जल्द ही पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत अन्य शहरों में भी शुरू होगा

By भाषा | Updated: September 11, 2019 20:26 IST

जयसवाल ने एक कार्यक्रम में बताया कि डिजिटल मंच का इस्तेमाल एक लाख 70 हजार पंजीकृत सदस्य करते हैं। इस कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी हिस्सा लिया है। ठाणे महानगर पालिका पर शिवसेना का कब्जा है।

Open in App
ठळक मुद्देपालिका के आयुक्त संजीव जयसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘डीजी ठाणे’ एक ऑनलाइन मंच है।जयसवाल ने कहा कि डीजी ठाणे की सफलता को देखते हुए इसे देश के अन्य शहरों में भी शुरू करने का फैसला किया गया है।

महाराष्ट्र में ठाणे महानगर पालिका के लोकप्रिय मोबाइल एप ‘डीजी ठाणे’ जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत अन्य शहरों में भी शुरू होगा।

पालिका के आयुक्त संजीव जयसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘डीजी ठाणे’ एक ऑनलाइन मंच है जिसका मकसद शहरी सेवाओं में सुधार करना तथा महानगर पालिका और ठाणे के निवासियों के बीच के संवाद को व्यक्तिगत रूप देना है।

जयसवाल ने एक कार्यक्रम में बताया कि डिजिटल मंच का इस्तेमाल एक लाख 70 हजार पंजीकृत सदस्य करते हैं। इस कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी हिस्सा लिया है। ठाणे महानगर पालिका पर शिवसेना का कब्जा है।

जयसवाल ने कहा कि डीजी ठाणे की सफलता को देखते हुए इसे देश के अन्य शहरों में भी शुरू करने का फैसला किया गया है। आयुक्त ने बताया कि ‘डीजी ठाणे’ की क्रियान्वयन एजेंसी के अधिकारी अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे जहां वे इस सुविधा को लागू करने से संबंधित काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मंच को अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा। इसमें ‘डीजी’ के साथ संबंधित शहर का नाम होगा। इस एप को इस साल जनवरी में शुरू किया गया था। इसका लक्ष्य शहरी जीवन में सुधार करने को लेकर है। यह निवासियों को स्कूल में पंजीकरण या शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि को लेकर संदेश भेजता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रवाराणसीनरेंद्र मोदीमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों