लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः बीजेपी नेता श्रीकांत रेड्डी पर हमला, 28 गिरफ्तार, कस्बे में 500 सुरक्षाकर्मी तैनात, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2022 17:39 IST

कुरनूल पुलिस ने रविवार को 28 लोगों को गिरफ्तार किया और दो समूहों के बीच झड़प और शनिवार रात जिले के आत्मकुर में पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में पांच मामले दर्ज किए।

Open in App
ठळक मुद्देबुद्ध श्रीकांत रेड्डी शनिवार पद्मावती नगर में एक मस्जिद निर्माण का विरोध करने पहुंचे थेरेड्डी की आपत्ति के बाद विवाद बढ़ गया और दो गुटों के बीच पथराव होने लगा कस्बे में 500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर वहां धारा 144 लगा दिया गया है

आंध्र प्रदेशः यहां के कुरनूल जिला के बीजेपी प्रभारी बुद्ध श्रीकांत रेड्डी और उनके समर्थकों पर एक समुदाय विशेष द्वारा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 28 लोगों की गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार (8 जनवरी) की है जब भाजपा नेता बुद्ध श्रीकांत रेड्डी पद्मावती नगर में मस्जिद निर्माण का विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण पर सवाल खड़े किए जिसके बाद वहां पथराव होने लगा। इस दौरान समुदाय विशेष ने रेड्डी और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। 

बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी के घटना का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाया भीड़ पर कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने श्रीकांत रेड्डी को ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है,  भीड़ ने भाजपा के कुरनूल जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत रेड्डी जी की कार पर हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए। आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन गुंडों को गिरफ्तार करने के बजाय श्रीकांत जी को हिरासत में ले लिया। यह कैसी तुष्टीकरण की राजनीति है।

द हिंदू की रिपोर्ट में इस घटना के बाबत लिखा है कि दो गुटों के बीच पथराव हुआ तो श्रीकांत रेड्डी खुद को हमलावरों से बचाने के लिए थाने पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक चौ. सुधीर कुमार रेड्डी के हवाले से लिखा है कि श्रीकांत रेड्डी का पीछा करने वाले युवाओं का एक नाराज समूह, विशेष रूप से युवाओं ने पुलिस थाने में आकर उनके वाहन पर हमला कर दिया। भीड़ ने थाने में एक चार पहिया और तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। एसपी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में तीन राउंड गोलियां चलाईं।

 कुरनूल पुलिस ने रविवार को 28 लोगों को गिरफ्तार किया और दो समूहों के बीच झड़प और शनिवार रात जिले के आत्मकुर में पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में पांच मामले दर्ज किए। पुलिस ने मामले में 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कस्बे में 500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर वहां धारा 144 लगा दिया गया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशआत्मकुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल