लाइव न्यूज़ :

मनसे के कार्यकर्ताओं ने ‘दही हांडी’ के आयोजन को लेकर ठाणे में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:18 IST

Open in App

पारंपरिक दही हांडी कार्यक्रम के लिए अनुमति की मांग को लेकर ठाणे में धरने पर बैठने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के करीब 20 कार्यकर्ताओं को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पारंपरिक दही हांडी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पार्टी की ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पुलिस के प्रतिबंध के बावजूद त्योहार मनाएंगे, जिसमें ऊंचाई पर रखी दही से भरी हांडी को तोड़ने के लिए युवाओं द्वारा मानव पिरामिड बनाई जाती है। गोकुलाष्टमी मंगलवार को मनाई जा रही है। इस त्योहार में दही हांडी के कार्यक्रम में बहुत भीड़ होती है। नागपाड़ा थाने के पास भगवती स्कूल मैदान में अस्थायी मंच पर धरना दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि समूह को नागपाड़ा थाने ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। उनके मुताबिक, उन सभी को नोटिस जारी कर कहा गया कि निषेधाज्ञा लागू है और इसका उल्लंघन करने पर दंड भुगतने की चेतावनी दी गई है। मनसे नेता अमे खोपकर ने ट्वीट किया, 'ठाणे में हिंदू त्योहार परंपरा और संस्कृति के साथ मनाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

भारतThane Police Recruitment 2026: 654 पद, 21002 आवेदन, हर पोस्ट पर 32 उम्मीदवार कर रहे लड़ाई?, भर्ती प्रक्रिया 28 फरवरी तक जारी, पढ़िए गाइडलाइन

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतउद्धव ठाकरे के लिए झटका, मनसे ने कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में शिंदे गुट का समर्थन किया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?