लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे का धमाकेदार इंटरव्यू: मनसे अध्यक्ष 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह में देंगे 'दिल से' जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 08:31 IST

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' का इस बार का खास आकर्षण राज ठाकरे का इंटरव्यू होने वाला है। एक बेहद खास शख्स उनका इंटरव्यू लेने वाला है। ऐसे में इन दोनों के बीच की टक्कर देखना दिलचस्प होगा।

Open in App

मराठी, महाराष्ट्र, भूमिपुत्र, हिंदुत्व जैसे मुद्दों को लेकर राज्य के 'नवनिर्माण' के संकल्प के साथ राजनीतिक अखाड़े में उतरने वाले, और अपने भाषण और जवाब के लिए लोकप्रिय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का अगले हफ्ते एक दिलचस्प इंटरव्यू होने वाला है।

महाराष्ट्र के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह माने जाने वाले 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' के मंच पर राज ठाकरे को कुछ तीखे तो कुछ टेढ़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है। लोकमत के मंच पर राज ठाकरे का यह इंटरव्यू एक खास शख्स करेगा और इन दोनों के बीच की टक्कर देखना दिलचस्प होगा।

26 अप्रैल को होगा 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स' का आयोजन

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स' का भव्य समारोह 26 अप्रैल 2023 को वर्ली में होगा। लोक सेवा/समाज सेवा, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, कृषि, उद्योग, खेल के क्षेत्र में न केवल देश में बल्कि विश्व में महाराष्ट्र का परचम लहराने वाले मेधावी लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होंगे।

इन गणमान्य व्यक्तियों के सामने राज ठाकरे का साक्षात्कार लिया जाएगा। सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि राज ठाकरे का इंटरव्यू कौन लेगा।

इससे पहले 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स' में कई इंटरव्यू 'सुपरहिट' हुए हैं। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने पिछले साल के पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का साक्षात्कार लिया था।

इसकी चर्चा महाराष्ट्र की गलियों से लेकर दिल्ली तक हुई। उनसे पहले शिवसेना नेता सांसद संजय राउत का देवेंद्र फड़नवीस, रितेश देशमुख का देवेंद्र और अमृता फडणवीस का इंटरव्यू भी चर्चित रहा था। इसलिए इस बार राज ठाकरे का इंटरव्यू भी खास होने वाला है।

आप भी इस शानदार समारोह के साक्षी बन सकते हैं। कुछ लोकमत कार्यालयों में इस समारोह के लिए निःशुल्क पास उपलब्ध हैं। यह पास पाने के लिए क्लिक करें!

 

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डराज ठाकरेएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो