लाइव न्यूज़ :

भाजपा से नाता तोड़ चुके विधान पार्षद सच्चिदानंद राय देंगे पीके का साथ, कहा- "भाजपा ने अपना सब कुछ गंवा दिया है"

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2022 18:51 IST

बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर निर्दलीय हो चुके सच्चिदानंद राय ने यह ऐलान किया है कि वह प्रदेश में पीके का साथ देंगे और उनकी सुराज यात्रा में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय विधान पार्षद सच्चिदानंद राय का ऐलान देंगे प्रशांत किशोर का साथसच्चिदानंद राय ने कहा कि बिहार में भाजपा, जदयू और राजद फेल हो चुके हैंप्रशांत किशोर के पास है बिहार को आगे ले जाने की शक्ति, वो सुराज यात्रा से पैदा करेंगे लोगों में चेतना

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को निर्दलीय विधान पार्षद सच्चिदानंद राय का साथ मिल गया है। प्रशांत किशोरबिहार में सियासी बदलाव को लेकर कैंप कर रहे हैं। दो अक्टूबर से उनकी जन सुराज पदयात्रा की शुरूआत चंपाररण के भितिहरवा गांधी आश्रम से होगी।

इस बीच भाजपा से नाता तोड़कर निर्दलीय हो चुके सच्चिदानंद राय ने यह ऐलान किया है कि वह प्रदेश में पीके का साथ देंगे और उनकी यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने राजनीति में शुचिता और राजनीति में अच्छे लोगों के साथ जात-पात से ऊपर उठकर बिहार को 15 वर्षों में नंबर वन के पोजीशन पर ले जाने के संकल्प के साथ प्रशांत किशोर को समर्थन देने का ऐलान किया है।

सच्चिदानंद राय ने कहा कि बिहार के लोग जात-पात से ऊपर उठ चुके हैं। प्रशांत किशोर की सोच बिहार के बेहतरी के लिए है। उन्होंने दावा कि 2025 में जन सुराज बिहार के लोगों के लिए पहला विकल्प होगा और इसके कारण लोकसभा चुनाव में सियासी समीकरण भी बदलना तय है।

एमएलसी सच्चिदानंद राय का कहना है कि बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदला है। बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया भाजपा ने उसका हर बार अपमान किया। राय ने कहा कि बिहार में अब भाजपा का ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसके नाम पर वो चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने खुद को कमजोर कर लिया। जदयू और राजद में भी खींचतान साफ दिख रही है।

उन्होंने बताया कि प्रशांत कुमार की सोच है कि बिहार को देश का सबसे विकसित और शिक्षित राज्य बनाना चाहते हैं। इसलिए वे उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारपटनाBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप