लाइव न्यूज़ :

मिजोरम चुनाव 2018: मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी ने BJP के साथ गठबंधन करने से किया इनकार, CM ललथनहवला ने लगाया ये आरोप

By भाषा | Updated: October 27, 2018 01:55 IST

भाजपा की अगुवाई वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की घटक मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने दोहराया कि 28 नवंबर को होने जा रहे मिजोरम विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं करेगा।

Open in App

भाजपा की अगुवाई वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की घटक मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने शुक्रवार को दोहराया कि 28 नवंबर को होने जा रहे मिजोरम विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं करेगा।

इस बीच मुख्यमंत्री ललथनहवला ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए दोनों पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। ललथनहवला ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमएनएफ भाजपा की अगुवाई वाले नेडा का एक घटक दल है और यह भगवा पार्टी के हित के लिए काम कर रहा है।

एमएनएफ ने दिन में दोहराया था कि वह चुनावों के बाद भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इस बयान के बाद मुख्यमंत्री का यह बयान आया है।

एमएनएफ के सूचना एवं प्रचार सचिव लालथनजुआला नामते ने यह कहने के लिए ऑनलाइन न्यूज रिपोर्ट का हवाला दिया कि स्थानीय मीडिया में दावा किया गया है कि भाजपा और एमएनएफ गठबंधन करने पर राजी हो गए हैं।

ऑनलाइन की इस खबर में कहा गया है कि त्रिपुरा भाजपा की महासचिव प्रतिमा भौमिक ने संकेत दिया है कि चुनाव के बाद खंडित जनादेश की स्थिति में विपक्षी एमएनएफ सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठजोड़ कर सकता है।

भौमिक को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि एमएनएफ बहुसंख्यक मिजो मतदाताओं की नाराजगी के डर से चुनाव पूर्व गठजोड़ नहीं कर सकता है लेकिन जब सरकार गठन का प्रश्न उठेगा तो चुनाव पश्चात गठबंधन बनाने में दिक्कत नहीं आएगी।

नामते ने कहा, ‘‘त्रिपुरा भाजपा नेता के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर लोग अफवाह फैला रहे हैं और एमएनएफ की छवि खराब कर रहे हैं । ऐसे लोग कह रहे हैं कि मिजो पार्टी और भाजपा के बीच त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति के लिए सहमति बन गयी है।’’ 

उन्होंने कहा कि एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथंगा ने स्पष्ट कर दिया है कि एमएनएफ चुनाव में अकेले अपने बलबूते पर उतरेगा और किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी।

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावमिज़ो नेशनल फ्रंटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारतAssembly Bypolls Result Highlights: 8 सीट पर उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस 2-2, आप, जेएमएम, मिजो नेशनल फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 1-1 सीट, देखिए लिस्ट

भारतDampa bypoll results: 562 मतों से जीत, मिजो नेशनल फ्रंट के आर लालथंगलियाना ने मारी बाजी, सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया