लाइव न्यूज़ :

मिजोरम उपचुनाव: चुनाव आयोग ने मतदान, मतगणना की तारीखों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:26 IST

Open in App

आइजोल, 12 अप्रैल चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि मिजोरम में सेरछिप विधानसभा उपचुनाव पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को ही होगा और मतगणना दो मई को होगी।

उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा 16 मार्च को की गई थी।

मुख्यमंत्री जोरामथांगा, विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट तथा सेंवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च को लिखे पत्रों में चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान और मतगणना की तारीखों को आगे बढ़ाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि ये तारीखें कई चीजों पर गौर करने के बाद निर्धारित की गई थी।

चुनाव आयोग के सचिव मधुसूदन गुप्ता के हस्ताक्षर वाले इन पत्रों में कहा गया है, ‘‘उपचुनाव 17 अप्रैल को होगा और मतगणना दो मई को होगी।

गौरतलब है कि मतदान और मतगणना की तारीखें ईसाई समुदाय के महत्वपूर्ण दिनों में पड़ने के कारण इन्हें टालने का पिछले महीने अनुरोध किया गया था।

इस उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस सीट से मौजूदा विधायक लालदुहोमा को नवंबर 2020 में दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिये जाने चलते उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह