लाइव न्यूज़ :

मित्तल ने राजस्थान में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 19 हजार करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:59 IST

Open in App

आर्सेलर-मित्तल समूह के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी निवास मित्तल ने रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। गहलोत से मुलाकात के दौरान मित्तल ने प्रदेश में 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क स्थापित करने एवं करीब 19 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा जताई। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। एक सरकारी बयान के अनुसार बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मित्तल को प्रदेश में खनन क्षेत्र एवं अन्य उद्योगों में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगों को ‘रिप्स- 2019’ के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप