लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः लापता BSF जवान की पाक सैनिकों ने की बेरहमी से हत्या, शव के साथ भी की बर्बरता 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 19, 2018 08:07 IST

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया  कि जवान का शव एक खोजी दस्ते को मिला। ऐसा संदेह है कि पाकिस्तान की ओर से खास तौर पर निशाना साध कर उस समय उन्हें गोली मारी गई जब वे लोग बाड़ के पास वाले इलाके की सफाई कर रहे थे।

Open in App

श्रीनगर, 19 सितंबरः जम्मू में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से मंगलवार की सुबह लापता हुआ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सन्देह है कि हेड कांस्टेबल रैंक के जवान पर सीमा पार से चली गोली चलायी गयी। जब सुरक्षाकर्मी अपनी सीमा चौकी के आगे उगे ‘सरकंडों’ को हटा रहे थे, तभी गोली चलायी गयी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया  कि जवान का शव एक खोजी दस्ते को मिला। ऐसा संदेह है कि पाकिस्तान की ओर से खास तौर पर निशाना साध कर उस समय उन्हें गोली मारी गई जब वे लोग बाड़ के पास वाले इलाके की सफाई कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सैनिकों ने जवान के शव साथ भी बर्बरता की है। उन्होंने जवान का एक हाथ काट और पैर काट दिया। साथ ही साथ आंखें निकालकर शव को क्षत विक्षत कर दिया। हालांकि भारतीय सेना की ओर से इस बारे में अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

अधिकारियों ने बताया था कि पाकिस्तानी सेना द्वारा आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन कर गोलीबारी की गई,  सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद जवान सीमा पार से की गई गोलीबारी का शिकार हुआ। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना छोटे हथियारों से की जा रही गोलीबारी का जवाब दे रही है।

दूसरी ओर पुलवामा जिले में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान मोईन खान के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों ने पुलवामा के नेवा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर गोलीबारी की। घायल जवान को बादामी बाग स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आतंकी हमले का बाद भागने में कामयाब रहे। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रखा है। सोमवार देर रात करीब एक बजे आतंकियों ने नेवा पुलवामा स्थित सीआरपीएफ की 183वीं वाहिनी और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल (एसओजी) के संयुक्त शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड शिविर के बाहरी हिस्से में गिरा लेकिन कोई धमाका नहीं हुआ।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा