लाइव न्यूज़ :

रैली में नहीं मिला बोलने का मौका तो दुखी तेजप्रताप को याद आए पापा, लालू यादव के साथ शेयर की तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 19:33 IST

राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां तेज प्रताप भी मौजूद थे। उन्हें मंच से बोलने का मौका नहीं मिला इससे वह काफी नाराज हो गए...

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंच से बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बोलने का मौका नहीं मिला। इसके चलते वो इतने नाराज हो गए कि उन्होंने गुस्से में यह तक कह दिया कि बिहार में यही सब कारण है कि कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि महागठबंधन को बड़ी लड़ाई लड़नी है लेकिन जब सिपाही ही मोर्चा नहीं संभालेगा तो हम कहां से लड़ेंगे? 

गुरुवार को राहुल गांधी बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल ने आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में लोगों को वोट देने की अपील की। सभा समाप्त होने के बाद तेज प्रताप ने पत्रकारों से कहा, ‘राहुल गांधी ने खुद कहा था कि मुझे भी भाषण देना है। मैंने अपनी इच्छा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को भी अवगत कराया लेकिन मौका नहीं दिया गया।’ 

जनसभा को तेजस्वी यादव ने तो संबोधित किया लेकिन तेज प्रताप को मौका नहीं मिला। खुद को मौका न मिलने को लेकर तेज प्रताप ने एक नेता को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कहा, ‘ऐसे लोगों के कारण ही कांग्रेस का ये हाल है। ये लोग जानते हैं कि दूसरा लालू पैदा हो रहा है, इससे परेशान हैं।’ 

तेज प्रताप की इस नाराजगी का इजहार सोशल मीडिया में भी देखने को मिला। तेज प्रताप ने ट्वीटर अपने पिता लालू के साथ खुद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मेरे आदरणीय पिता के अनुपस्थिति की वजह से मुझे आज बोलने नहीं दिया गया।' साथ में उन्होंने 'मिस यू पापा' लिखते हुए दुख को प्रदर्शित करने वाली स्माइली भी बनाया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’