लाइव न्यूज़ :

मिस वर्ल्ड 2021 स्थगित, मानसा वाराणसी सहित कई अन्य प्रतिभागी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:21 IST

Open in App

मुंबई/सैन जुआन, 17 दिसंबर मिस वर्ल्ड 2021 का अंतिम चरण (फिनाले) अस्थायी रूप से टाल दिया गया है। सौंदर्य प्रतियोगिता के आयोजकों के मुताबिक भारत की मानसा वाराणसी सहित कई प्रतिभागियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह फैसला लिया गया।

आयोजकों ने मिस वर्ल्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक बयान पोस्ट किया और कहा कि बृहस्पतिवार (16 दिसंबर) को प्यूर्टो रिको के (राजधानी शहर) सैन जुआन में होने वाला ‘फिनाले’ अब 90 दिनों के बाद होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘विषाणु विज्ञानियों और मेडिकल विशेषज्ञों के साथ बैठक तथा प्यूर्टो रिको स्वास्थ्य विभाग के साथ चर्चा के बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने प्यूर्टो रिको कोलीजियम जोस मिगुएल एग्रेलॉट में ‘फिनाले’ टालने का फैसला किया। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘कार्यक्रम से मंच पर और साज-सज्जा कक्ष में खतरा बढ़ने पर विचार करते हुए कल, प्रतिभागियों, प्रोडक्शन टीम और दर्शकों के सर्वश्रेष्ठ हित में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को लागू किया गया। ’’

आयोजकों ने कहा कि संक्रमण के अतिरिक्त मामलों की पुष्टि होने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ परामर्श कर कार्यक्रम टालने का फैसला लिया।

बयान में कहा गया है , ‘‘प्रतिभागियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सलाहकारों से मंजूरी मिलने के बाद प्रतिभागी तथा संबद्ध कर्मचारी अपने देश लौट सकेंगे।’’

वहीं, इंस्टाग्राम पर एक अलग पोस्ट में फेमिना मिस इंडिया ने कहा कि मानसा उन प्रतिभागियों में शामिल हैं, जिनके प्यूर्टो रिको में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कहा, ‘‘हमें यह यकीन नहीं हो रहा है कि अपने अथक परिश्रम और समर्पण के बावजूद वह (मानसा) वैश्विक मंच को सुशोभित नहीं कर पाएंगी, हालांकि उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च मायने रखती है। ’’

मिस वर्ल्ड लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूलिया मोर्ले ने कहा, ‘‘मिस वर्ल्ड ताज के लिए हम अपने प्रतिभागियों के वापस आने को लेकर बहुत अधिक आशावादी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos