लाइव न्यूज़ :

बिहार: RJD विधायक पर अपराधियों ने चलाई गोली, तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 23:26 IST

बेगूसराय के बखरी राजद विधायक उपेंद्र पासवान के घर बदमाशों ने गोली चलाई है। हमले में विधायक बचे।

Open in App

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक उपेंद्र पासवान के घर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में विधायक तो बाल-बाल बच गए परंतु उनसे बात कर रहे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात विधायक गढ़पुरा थाना के कुम्हारसो गांव स्थित अपने आवास के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने विधायक को निशाना बनाते हुए दो गोली चला दी। इस घटना में विधायक बच गए, परंतु एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर लगातार कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट किया, "नीतीश जी, अगर आप सोचते हैं कि अपने पालतू और प्रशासन प्रायोजित गुंडों से राजद के विधायकों, कार्यकर्ताओ व समर्थकों को मरवाकर आप तेजस्वी की 'न्याय यात्रा' करने से रोक देंगे तो आप खुद को धोखा दे रहे हैं। माना कि पुलिस तंत्र 13 साल से आपके कब्जे में है, लेकिन हिम्मत है तो चुनावी मैदान में आकर लड़ो।" 

तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "दिन-दहाड़े जनादेश का दुष्कर्म और डकैती से नीतीश जी का पेट नहीं भरा जो अब हमारे विधायकों को मरवाने पर आमादा हैं। अभी बखरी से हमारे विधायक उपेंद्र पासवान पर इस चोर सरकार के पाले हुए गुंडों ने खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया है।" 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनितीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: न्याय यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, लोगों को बताएंगे लालू यादव के साथ हुए अन्याय की हकीकत

राजनीतिनीतीश कुमार और आरएसएस को लालू का ही डर था: तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत