लाइव न्यूज़ :

मीसा भारती की संपत्ति पिछले 5 साल में हुई दोगुनी से भी ज्यादा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2019 04:50 IST

मीसा भारती के दिए गए शपथ पत्र में संपत्ति का जो ब्यौरा दिया गया है, उसके मुताबिक मीसा भारती की संपत्ति 5 साल में चार करोड रुपए से भी ज्यादा बढ गई है।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बडी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने पाटलिपुत्र सीट के लिए गुरुवार को राजद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अपने नामांकन में उन्होंने कुल संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है, इसके मुताबिक मीसा भारती की संपत्ति पिछले 5 साल में दोगुनी से भी ज्यादा बढ गई है।

मीसा भारती के दिए गए शपथ पत्र में संपत्ति का जो ब्यौरा दिया गया है, उसके मुताबिक मीसा भारती की संपत्ति 5 साल में चार करोड रुपए से भी ज्यादा बढ गई है। सबसे ज्यादा बढोत्तरी मीसा भारती की चल संपत्ति में हुई है। वर्ष 2014 में मीसा भारती के पास कुल संपत्ति 4 करोड 70 लाख 34 हजार 902 रुपये थी, जो 5 साल में 8 करोड 10 लाख 53 हजार 564 रुपये हो गई है। मीसा भारती की शैक्षणिक योग्यता पीएमसीएच से एमबीबीएस है। मीसा भारती ने अपने साथ-साथ पति शैलेश कुमार की कमाई का भी जिक्र किया है। मीसा भारती ने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास हार्ड कैश 90 हजार है। बैंक खाता, गहना, वाहन आदि मिलाकर चल संपत्ति 1.17 करोड से अधिक की है। पति उनके चल संपत्ति को जोड दिया जाये तो चार करोड से अधिक की संपत्ति है।  अकेले पति के पास 3,49 करोड चल संपत्ति की अधिक हिस्सेदारी है। पति पर 9।85 लाख का लोन है। मकान व जमीन मिलाकर कुल 1.10 करोड की अचल संपत्ति है। मीसा भारती पर कुल चार केस दर्ज हैं। इसमें एक मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है, जबकि दो आचार संहिता उल्लंघन और एक केस तेज वाहन चलाने का है। 2014 में मीसा ने जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसके अनुसार पांच वर्ष पहले अर्थात 2014 में  उनके पास दो करोड रुपये की चल-अचल संपत्ति थी, जबकि पति डेढ करोड संपत्ति के मालिक थे। उनके पास 2014 में नकद- 80,000 रुपये, पति- शैलेश कुमार- 70,000 रुपये, कुल- चल संपत्ति- 1,74,64902 रुपये, कुल- अचल संपत्ति- 3,0170000 रुपये, इसतरह कुल संपत्ति- 4,76,34,902 रुपये थे। लेकिन मीसा भारती की 2019 में संपत्ति- नकद- 90,000 रुपये, पति- शैलेश कुमार- 1,80000 रुपये, कुल- चल संपत्ति- 4,68,10996 रुपये, कुल- अचल संपत्ति- 3,4152560 रुपये। इसतरह कुल संपत्ति- 8,10,53,564 रुपए के हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे