लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: नाबालिग महिला पहलवान ने दर्ज कराया बयान, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 11, 2023 10:50 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है।बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दे रखा है।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से यह जानकारी गुरुवार को साझा की। 

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के कुछ शीर्ष पहलवान पिछले एक पखवाड़े से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं और एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

दिल्ली पुलिस के 28 अप्रैल को बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज करने के एक दिन बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने निर्दोष होने का दावा करते हुए था कि वह किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर दो प्राथमिकी में एक महिला की लज्जा भंग करने, पीछा करने और पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सात महिला पहलवानों और एक नाबालिग लड़की द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा सांसद ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना दे रखा है।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल