लाइव न्यूज़ :

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक पाकिस्तानी और 7 भारतीय यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, जानें वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 18, 2022 17:18 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी गलत सूचना फैलाने के मामले में आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी नियम, 2021 के तहत भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक और सात भारतीय यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया और इनके 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर्स थे।मंत्रालय ने कहा कि यूट्यूब पर ब्लॉक्ड चैनलों द्वारा फेक भारत विरोधी सामग्री का मुद्रीकरण किया जा रहा था।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत पाकिस्तान के एक और सात भारतीय यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया और इनके 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर्स थे। मंत्रालय ने आगे कहा कि यूट्यूब पर ब्लॉक्ड चैनलों द्वारा झूठी भारत विरोधी सामग्री का मुद्रीकरण किया जा रहा था।

अप्रैल में मंत्रालय ने भारत विरोधी कंटेंट फैलाने के लिए 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया था। इनमें से 6 पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। इनमें से 10 चैनल भारत के थे और मंत्रालय ने कहा था कि चैनल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी मामलों और देश में सांप्रदायिक सद्भाव से जुड़े मामलों पर फर्जी खबरें फैला रहे हैं। मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा था कि चैनलों ने सरकार को कोई सूचना नहीं दी थी, जैसा कि आईटी नियम 2021 के लिए जरूरी है।

भारत सरकार आईटी नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों को लागू करके कई सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो सरकार को हस्तक्षेप करने और आपत्तिजनक कंटेंट को ब्लॉक करने की अनुमति देती है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अप्रैल में कहा था, "इस तरह की सामग्री में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता पाई गई।" 

सरकार ने यह भी उद्धृत किया था कि चैनल 'असत्यापित समाचार और वीडियो' प्रकाशित कर रहे थे जो समाज में विभिन्न समूहों के बीच दहशत पैदा करने की क्षमता रखते हैं। सरकार ने कहा था, "भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन न्यूज मीडिया वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करती है।"

टॅग्स :यू ट्यूबभारतपाकिस्तानInformation and Broadcasting Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए