लाइव न्यूज़ :

Lockdown Extention: 3 मई के बाद भी लागू रहेगा देशव्यापी लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने दो सप्ताह के लिए बढ़ाया

By सुमित राय | Updated: May 1, 2020 19:58 IST

गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को 4 मई से दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 3 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी किया है।कोरोना के कारण पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 3 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला किया। गृह मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 पर स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया गया।

गृह मंत्रालय ने बताया, "कुछ गतिविधियां पूरे भारत में सभी जोन में बंद रहेंगी, जिसमें हवाई मार्ग, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर्राज्यीय आवागमन सहित स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थानों का संचालन शामिल है।

गृह मंत्रालय के अनुसार रेड जोन और कंटेनमेंट जोन में पूरे भारत में निषिद्ध गतिविधियों के अलावा कुछ गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। ये हैं- साइकल रिक्शा और ऑटो रिक्शा, टैक्सी और टैक्सी एग्रीगेटर्स, इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बस, बारबर शॉप्स और स्पा एंड सैलून।

गृह मंत्रालय ने बताया, "ऑरेंज जोन में व्यक्तियों और वाहनों के अंतर-जिला आवागमन को केवल कुछ गतिविधियों के लिए अनुमति दी जाएगी। चौपहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा अधिकतम 2 यात्री होंगे। इसके अलावा ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब एग्रीगेटर्स को एक गाड़ी में केवल 1 ड्राइवर और 1 यात्री की अनुमति दी जाएगी।"

कोरोना के कारण 25 मार्च से पूरे देश में लागू है लॉकडाउन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों (25 मार्च के 14 अप्रैल) के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन (दूसरा चरण) को 3 मई तक बढ़ाने (15 अप्रैल से 3 मई) की घोषणा की थी।

देशभर में 35 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 35365 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1152 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि देश में 9064 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी कोरोना वायरस के 25148 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील