लाइव न्यूज़ :

प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों के निकाले आंसू, 11000 मिलियन टन प्याज टर्की से मंगाएगी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 14:21 IST

सरकार ने बताया कि यह प्याज दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते से आना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा  6090 मिलियन टन प्याज मिश्र से भी मंगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने 11 हजार मिलियन टन प्याज टर्की से मंगवाने का फैसला किया है।6090 मिलियन टन प्याज मिश्र से भी मंगाया गया है।

प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों के आंख से आंसू बाहर निकल आए हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच भारत सरकार ने 11 हजार मिलियन टन प्याज टर्की से मंगवाने का फैसला किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इसके लिए ऑर्डर दे दिया है। 

सरकार ने बताया कि यह प्याज दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते से आना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा  6090 मिलियन टन प्याज मिश्र से भी मंगाया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में प्याज के दाम अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्याज का औसत बिक्री मूल्य 70 रुपये किलो रहा जबकि पणजी में प्याज का अधिकतम मूल्य 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्याज की कीमत सबसे कम यानी 38 रुपये किलो रही। देश के चार मेट्रो शहरों में से राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 76 रुपये किलो , मुंबई में 92 रुपये किलो , कोलकाता में 100 रुपये किलो और चेन्नई में 80 रुपये किलो रही। 

उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय , देश भर में फैले 109 बाजार केन्द्रों से जुटाये गये आंकड़ों के आधार पर 22 आवश्यक सामग्रियों (चावल , गेहूं , आटा , चना दाल , तुअर (आहर) दाल , मूंग दाल , चीनी , गुड़ , मूंगफली तेल , सरसों तेल , वनस्पति , सूरजमुखी तेल , सोया तेल , पाम तेल , चाय , दूध , आलू , प्याज , टमाटर और नमक) की कीमतों पर नजर रखता है। 

यह दिलचस्प है कि महंगे प्याज पर अब चोरों की भी नजर है। सूरत के एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि तड़के उसकी दुकान से 25,000 रुपये मूल्य के 250 किलो प्याज चुरा लिये गये। सरकार ने बुधवार को देश भर के व्यापारियों पर प्याज का स्टॉक रखने की सीमा पर रोक की अवधि अनिश्चित समय लिए आगे बढ़ा दी। प्याज का स्टॉक रखने की सीमा सितंबर में तय की गई थी। 

वर्तमान में, खुदरा व्यापारी केवल 100 क्विंटल तक प्याज का स्टॉक रख सकते हैं और थोक व्यापारियों को 500 क्विंटल तक का स्टॉक रखने की अनुमति है। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को कहा था कि सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :महँगाईमोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम