लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के ‘स्वर्णिम काल’ का अध्ययन करेंगी भविष्य की पीढ़ियां- अहमदाबाद में बोले मंत्री मनसुख मांडविया, कहा-पीढियां गर्व करेंगी पिता-पूर्वज थे मोदी के समर्थक

By भाषा | Updated: February 19, 2023 17:43 IST

अहमदाबाद में पीएम मोदी के बारे मे बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि ‘‘हम अपने इतिहास के पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्ण युग का अध्ययन करते थे। अब से तीसरी या चौथी पीढ़ी बाद हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी जब भारत का राजनीतिक इतिहास पढ़ाया जाएगा तो वे नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम काल के बारे में पढ़ेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद में पीएम मोदी के बारे मे बोला है। उन्होंने कहा है कि आने वाली पीढ़ियां पीएम मोदी के ‘स्वर्णिम काल’ का अध्ययन करेंगी।उनके अनुसार, उन पीढ़ियों के लोग अपने पिता और पूर्वज पर गर्व करेंगी की वे पीएम मोदी के समर्थक थे।

गांधीनगर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘स्वर्णिम काल’’ का उसी तरह से अध्ययन करेंगी जिस तरह से आज की पीढ़ी को इतिहास के पाठ्यक्रम में चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्ण युग के बारे में पढ़ाया जाता है। 

मांडविया ने यह टिप्पणी शनिवार को अहमदाबाद में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) में केंद्रीय बजट 2023-24 के बारे में बोलते हुए की है। आपको बता दें कि चंद्रगुप्त मौर्य प्राचीन भारत में मौर्य साम्राज्य के पहले सम्राट थे। 

मंत्री मनसुख मांडविया ने क्या कहा है

मांडविया ने छात्रों और पेशेवरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा, जैसे कि आर्थिक सुधार, कोविड-19 प्रबंधन, सीमा पार आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, आदि। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने इतिहास के पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्ण युग का अध्ययन करते थे। यह अभी भी (स्कूलों और कॉलेजों में) पाठ्यक्रम का हिस्सा है। अब से तीसरी या चौथी पीढ़ी बाद हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी जब भारत का राजनीतिक इतिहास पढ़ाया जाएगा तो वे नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम काल के बारे में पढ़ेंगे।’’ 

आने वाली पीढ़ियां करेगी गर्व की हमारा पिता-पूर्वज थे मोदी के समर्थक-मंत्री मनसुख मांडविया 

इस पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ियों को पढ़ाया जाएगा कि नरेंद्र मोदी के सुनहरे दौर में किस तरह के आर्थिक सुधार हुए थे। उन्होंने कहा कि साथ ही, इसमें कोविड-19 प्रबंधन, देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, सर्जिकल और हवाई हमले, भारत की विदेश नीति और दुनिया भर से भारत की प्रशंसा करने वाले उद्धरणों का उल्लेख शामिल होगा। 

यही नहीं मंत्री मनसुख मांडविया ने यह भी कहा है कि ‘‘उस समय हमारी आने वाली पीढ़ियां इस बात पर गर्व करेंगी कि उनके पिता और पूर्वज मोदी के समर्थक थे और मोदी सरकार का हिस्सा थे।’’ 

टॅग्स :मनसुख मंडावियानरेंद्र मोदीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?