लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर-अंबाला राजमार्ग पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, बिहार लौटने के लिए हो रही विशेष ट्रेन की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2020 11:15 IST

सहारनपुर-अंबाला राजमार्ग पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार लौटने के लिए एक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसहारनपुर-अंबाला राजमार्ग पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार लौटने के लिए एक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैंघटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है

सहारनपुर:सहारनपुर-अंबाला में मौजूद लगभग 2500 प्रवासी श्रमिक बिहार लौटने के लिए एक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं। इस मामले में सहारनपुर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, 'हम उन्हें बिहार की सीमा तक बसों द्वारा भेज रहे हैं। हम उनकी वापसी के लिए वहां के विभिन्न जिला अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहे हैं।' 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्य जाने के लिए प्रशासन से बसों और ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे हों. इसी क्रम में शनिवार को अपने गृह राज्य वापस जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने वाले प्रवासी मजूदरों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस को 'हल्का बल' प्रयोग करना पड़ा। 

इस मामले में पुलिस ने कहा कि इन प्रवासियों ने राजमार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने रास्ता खोलने के लिए इन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन सभी प्रवासी उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य स्थानों पर भेजे जाने के लिए तत्काल इंतजाम करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद वे लोग अपना सामान वहीं छोड़कर पास के ही खेतों की तरफ भाग गए। प्रशासन ने प्रवासियों को घर वापस भेजने का प्रबंध करने का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :सहारनपुरअंबालाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?