लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कोरोना से निपटने के लिए की पीएम मोदी की तारीफ, जानें प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर क्या कहा 

By अनुराग आनंद | Updated: April 22, 2020 20:03 IST

बिल गेट्स ने कहा कि मुझे खुशी है कि आपकी सरकार अपनी COVID-19 प्रतिक्रिया में अपनी असाधारण डिजिटल क्षमताओं का पूरी तरह से उपयोग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स ने कोरोनावायरस ट्रैकिंग, संपर्क ट्रेसिंग और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आरोग्य सेतु डिजिटल ऐप को शानदार कदम बताया है।बिल गेट्स ने कोरोना हॉटस्पॉट की पहचान, लॉकडाउन जैसे सरकार के कदमों की तारीफ की। 

नई दिल्ली: देश और दुनिया भर में जारी कोरोना महामारी के बीच अब दुनिया के सबसे बड़े उद्धमी में से एक और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा उठाए कदमों की तारीफ की। गेट्स ने कोरोना हॉटस्पॉट की पहचान, लॉकडाउन जैसे सरकार के कदमों की तारीफ की। 

इसके साथ ही बिल गेट्स ने कहा कि आपकी सरकार डिजिटल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आपकी सरकार अपनी COVID-19 प्रतिक्रिया में अपनी असाधारण डिजिटल क्षमताओं का पूरी तरह से उपयोग करते हुए कोरोनावायरस ट्रैकिंग, संपर्क ट्रेसिंग और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आरोग्य सेतु डिजिटल ऐप लॉन्च किया है।

अपने लिखे पत्र में बिल गेट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से यह भी कहा है कि मैं कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए आपके नेतृत्व के साथ-साथ आपकी और आपकी सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना करता हूं। देश में हॉटस्पॉट चिह्नित करने और लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए लॉकडाउन, क्वारंटाइन के साथ-साथ इस महामारी से लड़ने के लिए जरूरी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना सराहनीय है। आपने रिसर्च और डेवलेपमेंट के साथ-साथ डिजिटल इनोवेशन पर भी काफी जोर दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिल गेट्सनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडियाडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए