लाइव न्यूज़ :

वीडियो: एंटी-सबमरीन वारफेयर में माहिर MH60R हेलीकॉप्टर की INS विक्रांत पर हुई सफल लैंडिंग, बढ़ी नौसेना की ताकत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 31, 2023 18:54 IST

हाल के दिनों में भारतीय नौसेना को मजबूत करने के कई प्रयास हुए हैं। इसी क्रम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर MH60R हेलीकॉप्टर ने पहली बार लैंडिंग की। भारतीय नौसेना ने इसे एक मील का पत्थर बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना ने अपनी ताकत में कई गुना इजाफा कर लिया है MH60R हेलीकॉप्टर की आईएनएस विक्रांत पर हुई सफल लैंडिंगनौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर और फ्लीट सपोर्ट क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है

नई दिल्ली: समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत में एक बार फिर जोरदार इजाफा हुआ है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर MH60R हेलीकॉप्टर ने  पहली बार लैंडिंग की। भारतीय नौसेना ने इसे एक मील का पत्थर बताया है।  MH60R हेलीकॉप्टर समुद्र की गहराई में पनडुब्बियों पर निशाना लगा कर उन्हें ध्वस्त करने में माहिर है। अब भारतीय नौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर और फ्लीट सपोर्ट क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है।

पिछले कुछ सालों में हिंद महासागर में कई बार चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी देखी गई है। अब आईएनएस विक्रांत पर MH60R हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग से ये सुनिश्चित हो गया है कि किसी आपात परिस्थिति में एंटी-सबमरीन वारफेयर में भारतीय नौसेना के पास जवाब देने के लिए माकूल हथियार हैं।

बता दें कि हाल फिलहाल नौसेना ने अपनी युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसमें मिसाइलों की सफल टेस्ट फायरिंग और युद्धपोतों से लेकर पनडुब्बियों का परीक्षण शामिल है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए  स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से समुद्र की सतह पर सुपरसोनिक गति से तैर रहे लक्ष्य को एक ही वार में ध्वस्त कर दिया। ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से हासिल की गई ये उपलब्धि समंदर में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है।

हाल के दिनों में भारतीय नौसेना को मजबूत करने के कई प्रयास हुए हैं।  भारतीय नौसेना को मजबूत करने के लिए प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई जा रही 6 पनडुब्बियों की छठी और अंतिम कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी वाग्शीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। परीक्षण पूरा होने के बाद वाग्शीर को साल 2024 में भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा। 

रक्षा विशेषज्ञ ये भी कहते हैं कि भारत को अगला युद्ध चीन और पाकिस्तान से एक साथ लड़ना होगा। इसे देखते हुए नौसेना के मजबूत करने की काम किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाहेलीकॉप्टरचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए