लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः 'महंगाई राहत शिविर' में नशे की हालत में नाचने लगा कर्मचारी, मूकदर्शक बने रहे शिविर प्रभारी, दोनों हुए निलंबित

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2023 07:53 IST

अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी इसी गाने पर नाच रहा था। मामला बारां जिले की है। यहां जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लाइनमैन राम अवतार वर्मा को जिला अस्पताल के परिसर में ‘महंगाई राहत शिविर’ में तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक अनुबंधित कर्मचारी शराब की खूबियां बताने वाले एक हिंदी गाने को बजा रहा था।इसी गाने पर एक कर्मचारी नशे की हालत में शिविर में नाचने लगा।वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।

कोटाः राजस्थान के एक अस्पताल में एक सरकारी कर्मचारी के नशे में नाचने और एक अन्य के देखने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कर्मचारियों को मंगलवार निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक अनुबंधित कर्मचारी को शराब की खूबियां बताने वाले एक हिंदी गाने को बजाने के लिए बर्खास्त कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारी इसी गाने पर नाच रहा था। मामला बारां जिले की है। यहां जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लाइनमैन राम अवतार वर्मा को जिला अस्पताल के परिसर में ‘महंगाई राहत शिविर’ में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्मा सोमवार को नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा और उसने अनुबंधित कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल वैष्णव को शराब से जुड़ा कोई गाना बजाने को कहा।

अधिकारियों ने कहा कि जब वर्मा नाच रहा था, तब शिविर प्रभारी रामदयाल मेघवाल मूक दर्शक बने रहे। अधिकारियों के अनुसार मेघवाल को वर्मा को नहीं रोकने को लेकर निलंबित किया गया है। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

मामले को लेकर  बरां के एसडीएम सत्यनारायण आमेटा ने बताया कि लाइनमैन और शिविर प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है जबकि अनुबंधित कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच के लिए संयुक्त समिति बनायी गयी है जिसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार