लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 370 की बहाली होगी, गुलाम नबी आजाद के बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- आजाद और भाजपा की सोच...

By अनिल शर्मा | Updated: September 12, 2022 13:32 IST

रविवार गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी बनाने की तैयारियों के बीच कहा कि वह अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर लोगों को गुमराह नहीं करेंगे, क्योंकि संसद में केवल दो तिहाई बहुमत वाली सरकार ही प्रावधान की बहाली सुनिश्चित कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 पर को लेकर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह ऐसे मुद्दे नहीं उठाएंगे, जिन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है।पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि आजाद चुनावी फायदे के लिए लोगों को बेवकूफ नहीं बनाता है।

जम्मूः कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम बनी आजाद के अनुच्छेद 370 को लेकर दिए बयान पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 370 की बहाली होगी। हम सकारात्मक सोच रखते हैं। कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद नई पार्टी के गठन में लगे हैं। कुछ ही दिनों में वह नई पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। ऐसे में वह जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच जा रहे हैं।

रविवार आजाद ने अपनी पार्टी बनाने की तैयारियों के बीच कहा कि वह अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर लोगों को गुमराह नहीं करेंगे, क्योंकि संसद में केवल दो तिहाई बहुमत वाली सरकार ही प्रावधान की बहाली सुनिश्चित कर सकती है। कांग्रेस छोड़ने के बाद कश्मीर घाटी में अपनी पहली रैली कहा, "आजाद जानता है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं। मैं या कांग्रेस पार्टी या तीन क्षेत्रीय दल आपको अनुच्छेद 370 वापस नहीं दे सकते, न ही (टीएमसी प्रमुख) ममता बनर्जी, या द्रमुक या (राकांपा प्रमुख) शरद पवार।"

गुलाम नबी आजाद के बयान पर पीडीपी प्रमुख महबूबा ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे और भाजपा ने यहां जो ज्यादतियां की हैं उसको खत्म करेंगे। महबूबा ने कहा, हम सकारात्मक सोच रखते हैं।  370 की भी बहाली होगी। ये मेरी सोच है। अब आजाद साहब और भाजपा की सोच अलग हो सकती है। 

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह ऐसे मुद्दे नहीं उठाएंगे, जिन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तरी कश्मीर में डाक बंगला-बारामूला में एक जनसभा में कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं अनुच्छेद 370 के बारे में बात नहीं करता हूं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आजाद चुनावी फायदे के लिए लोगों को बेवकूफ नहीं बनाता है।"

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीगुलाम नबी आजादJammuधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारतJammu-Kashmir: बंद पड़े पर्यटनस्‍थल खुलते ही कश्‍मीर में टूरिस्‍टों की बहार आ गई

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप