लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती को 'भगवान राम और रघुकुल रीति' की याद आई, सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 पर सुनवाई के बाद कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2023 17:41 IST

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं उन बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के बारे में बात कर रहा हूं जो रामचंद्र जी और उनके वचन में विश्वास करते हैं कि 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई' इसलिए मुझे लगता है कि 'वचन' आज प्रीम कोर्ट में ट्रायल पर है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को लेकर सुनवाई चल रही हैमहबूबा मुफ्ती को अब भगवान राम और रघुकुल रीति की याद आईकहा- हमें अभी भी इस देश के सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में इस समय जम्मू-कश्मीर से खत्म किए गए अनुच्छेद 370 को लेकर सुनवाई चल रही है। अनुच्छेद 370 के फिर से बहाल होने की उम्मीद लेकर बैठीं  पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अब भगवान राम और रघुकुल रीति की याद आई है।  महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भगवान राम और उनके 'रघु' वंश का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में भारतीयों द्वारा जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों से वादा किया गया था। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और उन्हें अभी भी विश्वास है ।

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता ने शीर्ष अदालत के लॉन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट जिस मामले की सुनवाई कर रहा है वह भारत के लोगों से संबंधित है।

उन्होंने कहा, "इस देश को बहुसंख्यकवाद के आधार पर नहीं चलाया जा सकता। यह देश संविधान के अनुसार चलेगा।" उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का मुद्दा भारत के लोगों और 1947 में कश्मीर के मूल निवासियों से किए गए वादे से संबंधित है।

पीडीपी नेता ने कहा, "हम जानते हैं कि देश की संस्थाओं को क्या हुआ है। सौभाग्य से, हमें अभी भी इस देश के सर्वोच्च न्यायालय पर कुछ भरोसा है। मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि देश 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर  वचन ना जाए' के सिद्धांत में विश्वास करता है।। मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं जो 'जय श्री राम' के नाम पर हत्या करते हैं और 'जय श्री राम' के नाम पर लिंचिंग करते हैं।"

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, "मैं उन बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के बारे में बात कर रहा हूं जो 'रामचंद्र जी', उनके वचन में विश्वास करते हैं कि 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई' इसलिए मुझे लगता है कि 'वचन' आज  प्रीम कोर्ट मेंट्रायल पर है।" 

पीडीपी नेता ने कहा कि यह शीर्ष अदालत और भारतीय नागरिकों को देखना है कि देश संविधान के अनुसार चलेगा या किसी विशेष पार्टी के विभाजनकारी एजेंडे के अनुसार।उन्होंने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि अदालत ने केंद्र की इस दलील को स्वीकार नहीं किया कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के बाद पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर में स्थिति में सुधार हुआ है। 

बता दें कि शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ जम्मू-कश्मीर से  अनुच्छेद 370 हटाए जाने की संवैधानिकता को लेकर सुनवाई कर रही है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीधारा 370आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)सुप्रीम कोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप