लाइव न्यूज़ :

मेघालय: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उपचुनाव में हुए नुकसान की जिेम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:55 IST

Open in App

शिलांग, 15 नवंबर कांग्रेस की मेघालय इकाई के अध्यक्ष विन्सेंट एच पाला ने सोमवार को राज्य की तीन सीटों पर हुए हालिया उपचुनाव में उनकी पार्टी की ''करारी हार'' की जिम्मेदारी ली और कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए एक नयी रणनीति बनायी जाएगी।

पाला ने यह भी दावा किया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए ''धन बल'' का सहारा लिया गया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, '' मैं पार्टी को हुए नुकसान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हमने अपने हरसंभव प्रयास किए, हालांकि लोगों ने हमारे पक्ष में मतदान नहीं किया। धन बल का अति-प्रभाव भी एक कारण रहा।''

कांग्रेस को हाल के उपचुनाव में राजबाला और मॉरिंगकेंग सीटों पर भी हार का सामना करना पड़ा था, जिसे उसने 2018 के चुनाव में जीता था।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है।

कांग्रेस नेता ने कहा, '' हम इस बात को जानते हैं कि लोग एनपीपी-नीत सरकार से परेशान हो चुके हैं। एक नयी रणनीति बनायी जाएगी और सदस्यों से आने वाले दिनों में पार्टी को और मजबूत करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos