लाइव न्यूज़ :

मेघालय: कोयला खदान में फंसे खनिकों की तलाश जारी, कोल इंडिया से किया विशेष पंप भेजने का अनुरोध

By भाषा | Updated: December 22, 2018 12:43 IST

जिले के पुलिस अधीक्षक एस नोंगटिंगर ने कहा कि फिलहाल दो पंप पानी निकालने का काम कर रहे हैं, लेकिन इससे जल्स्तर में मामूली कमी आई है।

Open in App

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शनिवार को कहा कि खदान में फंसे खनिकों को बचाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।

इसके लिये राज्य सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड से उच्च ऊर्जा से संचालित सबमर्सिबल पंप मंगाए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के लुमथारी जिले में फंसे 15 खनिकों को बचाने के लिये कोल इंडिया लिमिटेड से विशेष पंप (उच्च ऊर्जा से संचालित सबमर्सिबल पंप) भेजने का लिखित अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, "हमारे पास कम समय बचा है और मुझे उम्मीद है कि वे हमारी अनुरोध का जवाब देंगे, हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं।"

खनिक 13 दिसंबर को लुमथारी गांव के क्सान इलाके की एक अवैध खदान में पास की लितेन नदी का पानी भर जाने के बाद से उसमें फंसे हुए हैं।

शनिवार को बचाव अभियान का 10वां दिन है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के 100 कर्मचारी स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक एस नोंगटिंगर ने कहा कि फिलहाल दो पंप पानी निकालने का काम कर रहे हैं, लेकिन इससे जल्स्तर में मामूली कमी आई है।

उन्होंने कहा कि बीते नौ दिनों के दौरान हुए प्रयास इच्छा के अनुरूप नतीजे नहीं आने की वजह से नाकाम साबित हुए हैं और बचावकर्मी फंसे हुए खनिकों को जिंदा देखने के लिये किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।

टॅग्स :मेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी