लाइव न्यूज़ :

मेघालय के प्रदर्शनकारियों ने असम पुलिस के बंकर को पहुंचाया नुकसान

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:29 IST

Open in App

मेघालय और असम की सीमा पर मंगलवार को मेघालय के लोगों के एक समूह ने प्रदर्शन के दौरान असम पुलिस के बंकर को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी इलाके में पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के पुलिस अधीक्षक ए बसुमतारी ने कहा कि असम पुलिस शिविर के एक कर्मी द्वारा पड़ोसी राज्य के एक व्यक्ति के साथ सोमवार रात एक जांच चौकी पर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद सुबह उमलाफेर इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंतरराज्यीय सीमा पार करने पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। ‘अभद्र व्यवहार’ के खिलाफ मेघालय के लोगों के एक समूह ने उमलाफेर में असम पुलिस शिविर का घेराव किया और कुछ ने शिविर के एक बंकर को नुक़सान पहुंचाया। पश्चिम कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और मेघालय के पड़ोसी री भोई जिले के समकक्ष के साथ बातचीत की। स्थिति को सामान्य कर शांति बहाल की गई। बसुमतारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ यह गलतफहमी का परिणाम था। अब स्थिति शांतिपूर्ण है।’’ असम से अलग होकर 1972 में मेघालय का गठन हुआ था। दोनों राज्यों के बीच समस्या तब शुरू हुई जब मेघालय ने 1971 में असम पुनर्गठन अधिनियम को चुनौती दी, जिसने मिकिर हिल्स के ब्लॉक I और II या वर्तमान कार्बी आंगलोंग को असम को दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवाद के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड चुस्कीसुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक समय रैना के शो के प्रसारण पर रोक, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा नहीं आएंगे नजर

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण