लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Elections 2023: कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को किया जारी, सूची में 5 कैंडिडेट के नाम

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2023 20:25 IST

60 सदस्यी विधानसभा वाले राज्य मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होगा। राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने इससे पहले पार्टी बुधवार को 55 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमलारेम विधानसभा क्षेत्र से अरबियांगकाम खार सोहमट को दिया टिकटखारकुटा से चिरेंगे पीटर मार्क, खलहरियाट से झानिका सियांगसाय बने उम्मीदवाररेसुबेलपारा से तवील के. मारक और राजबाला से कारला संगमा को उम्मीदवार को बनाया गया

नई दिल्ली: मेघालय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को जारी किया है। इस लिस्ट में 5 कैंडिडेट के नाम हैं। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होगा और मतगणना 2 मार्च को होगी। राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने इससे पहले पार्टी बुधवार को 55 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के मुताबिक, अमलारेम विधानसभा क्षेत्र से अरबियांगकाम खार सोहमट, खारकुटा से चिरेंगे पीटर मार्क, खलहरियाट से झानिका सियांगसाय, रेसुबेलपारा से तवील के. मारक और राजबाला से कारला संगमा को उम्मीदवार को बनाया गया है।

आपको बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में उसके सभी विधायक तृणमूल कांग्रेस और सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी सहित अन्य दलों में शामिल हो गए थे। 

पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा (2010-2018) के नेतृत्व में बारह विधायक, जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए, जिससे रातोंरात पश्चिम बंगाल स्थित पार्टी पूर्वोत्तर राज्य में मुख्य विपक्ष बन गई थी।

टॅग्स :कांग्रेसमेघालय विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार