लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Congress: 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 2 एमएलए, विधायक गैब्रियल और चार्ल्स बाहर, नेशनल पीपुल्स पार्टी से संबंध रखने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 13:57 IST

Meghalaya Congress: मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के चार विधायक थे।

Open in App
ठळक मुद्देब्लॉक समिति और प्रमुख संगठन की हालिया रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एमडीए (मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस) सरकार के साथ जुड़े होने का संकेत दिया गया है।

शिलांगः मेघालय में विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने दो विधायकों-गैब्रियल वहलांग और चार्ल्स मार्नगर को सत्तारूढ़ ‘नेशनल पीपुल्स पार्टी’ (एमडीए) के साथ ‘‘मेलजोल बढ़ाने’’ के आरोप लगने के बाद निलंबित कर दिया। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के चार विधायक थे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव वानसुक सिएम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विधायकों को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दोनों विधायकों को भेजे गए पत्र में सिएम ने कहा, ‘‘पार्टी का यह निर्णय ब्लॉक समिति और प्रमुख संगठन की हालिया रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

जिसमें आपके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और एमडीए (मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस) सरकार के साथ जुड़े होने का संकेत दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी गतिविधियां पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत हैं, जिसके कारण यह अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक है।’’

पार्टी के एक नेता ने बताया कि तीन विधायकों के खिलाफ आरोपों के बाद कांग्रेस ने आंतरिक जांच कराई, जिसमें पता चला कि उनमें से दो विधायक पिछले कुछ महीनों से सत्तारूढ़ एनपीपी के साथ ‘‘मेलजोल बढ़ा’’ रहे थे। उन्होंने बताया कि विधायक सेलेस्टाइन लिंगदोह के खिलाफ जांच जारी है। इस मामले पर बात करने के लिए विधायकों से अभी संपर्क नहीं हो सका है।

टॅग्स :कांग्रेसMeghalaya MLAमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार